लखनऊ9मई26*स्टिंग ऑपरेशन में “रेप” का फर्जी गैंग चलाने वाली सरगना की कारगुजारियां उजागर !!*
यूपी के 75 जिलों में इनका नेटवर्क है।
देखें, 16-17 साल की लड़की है। पहले इसको किसी और से फिजिकल कराएंगे। इसके बाद आप जिसे बताओगे, फंसा देंगे। सीधा जेल जाएगा, जमानत भी नहीं मिलेगी। इसके 20 लाख लगेंगे। अगर बालिग लड़की से रेप में फंसवाएंगे तो 2-3 लाख कम हो जाएंगे।’
ये कहना है महिला सरगना का, जो यूपी में फर्जी FIR की गैंग चला रही है। गैंग में दर्जनों लड़कियां हैं। इनमें से कई पढ़ी-लिखी भी हैं। ये लड़कियां सरगना के एक इशारे पर किसी को भी रेप के आरोप में फंसा देती हैं। यूपी के सभी 75 जिलों में इनका नेटवर्क है।
देश में रेप के फर्जी केसों से कई जिंदगियां तबाह हो गईं। कुछ दिन पहले गोंडा के युवा इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव को शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने झूठे रेप केस में फंसाकर लाखों रुपए वसूले। 10 दिन जेल में रहने के बाद उसने सुसाइड कर लिया और दीवारों पर चिपका गए अपनी बेगुनाही के सबूत।
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर,
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*