May 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी ९ मई २६*तेज रफ्तार डीसीएम ने बच्ची को मारी टक्कर मौके पर मौत*

कौशांबी ९ मई २६*तेज रफ्तार डीसीएम ने बच्ची को मारी टक्कर मौके पर मौत*

कौशांबी ९ मई २६*तेज रफ्तार डीसीएम ने बच्ची को मारी टक्कर मौके पर मौत*

*शादी के बाद दर्जनों महिलाएं बधाई पूजने जा रही थी देवस्थान*

*कौशांबी*। करारी थाना क्षेत्र के भाईला मखदूमपुर गांव में शादी के बाद देव स्थान बधाई पूजने जा रही महिलाओं के काफिले की एक बच्ची को तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम चालक में टक्कर मार दिया है जिससे बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है मौत के बाद महिलाओं के बीच कोहराम मच गया है परिवार की खुशियां में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है हादसे के बाद गांव की भीड़ सड़क पर एकत्रित हो गई है और हो हल्ला मचाने लगी है सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक कुछ पर समदा रोड की तरफ डीसीएम छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के भाइला मखदूमपुर गांव की कई दर्जन महिलाएं नाचते गाते खुशी के माहौल में शनिवार की सुबह देव स्थान में बधाई पूजने जा रही थी जैसे ही महिलाएं गांव से बाहर निकली तेज रफ्तार डीसीएम चालक में एक छोटी बच्ची रिया सरोज उम्र लगभग 7 वर्ष पुत्री सुनील सरोज को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बच्ची छिटक कर दूर गिरी और गंभीर चोट लग जाने से घटनास्थल पर बच्चों की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना देखकर महिलाओं में कोहराम मच गया गांव के लोगों को जानकारी मिली तो मौके पर गांव के सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई है मौके पर लोगों ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया भीड़ बढ़ने के बाद डीसीएम चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है मौके पर कोहराम मचा हुआ है।

 

*शैलेन्द्र मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र महेवाघाट जनपद कौशांबी*

Taza Khabar