उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर बैठक, LDA,PWD और LESA अधिकारियों के साथ चर्चा, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दिए जरूरी निर्देश, लंबित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, PCTS सेंटरों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश, ग्रिड परियोजना में ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग तेज करने को कहा, सीवर लाइन में बिछी बिजली लाइन हटाने के निर्देश, जनेश्वर मिश्र पार्क वेंडिंग जोन पर भी चर्चा
➡लखनऊ, लखनऊ जोन में पिछले 72 घंटे में 7 एनकाउंटर, 2 कुख्यात अपराधी ढेर,6 को पैर में लगी गोली, ADG प्रवीण कुमार के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, हरदोई,लखीमपुर खीरी में अपराधियों पर कार्रवाई, अंबेडकरनगर,रायबरेली में अपराधियों का एनकाउंटर
➡लखनऊ, NCRB की रिपोर्ट पर DGP राजीव कृष्ण का बयान, उत्तर प्रदेश में क्राइम रेट मात्र 180.2 है- डीजीपी, CM योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य, महिला हेल्प डेस्क और फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर जोर, संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी-DGP, डिजिटल शिकायतों पर संज्ञान लेकर FIR- DGP, अधिक पंजीकरण पारदर्शी पुलिसिंग की पहचान-DGP
➡लखनऊ, पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 मई तक भर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय थी, छात्रहित में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने लिया फैसला, 8 से 11 मई तक आवेदन पत्र में कर सकेंगे सुधार, 3.80 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, प्रदेश में कुल 2.71 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध, JEECUP पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी
➡कोलकाता, पश्चिम बंगाल का मंत्रिमंडल बर्खास्त, राज्यपाल ने मंत्रिमंडल बर्खास्त किया, ममता के इस्तीफा न देने पर मंत्रिमंडल बर्खास्त
➡मैनपुरी, सांसद डिंपल यादव का 2 दिवसीय दौरा कल से, कल पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव के लिए सांसद करेंगी मंथन, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन करेंगी समाधान
➡बिजनौर, बिजनौर में ट्रस्ट की जमीन कब्जाने का आरोप, सपा सांसद रुचिवीरा, दामाद, राशिद पर आरोप, कोर्ट स्टे के बावजूद जमीन जोतने का मामला, सावित्री देवी ट्रस्ट की जमीन को लेकर विवाद, ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. रजनीश तोमर ने लगाए आरोप, ट्रैक्टर से जमीन जोतने का लगया आरोप, रोकने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप, शहर कोतवाली के बैराज मार्ग का मामला
➡वाराणसी, वाराणसी में शुरू हुआ जनगणना कार्यक्रम, नगर निगम के द्वारा करवाया जा रहा, ऑनलाइन करवाई जा रही क्षेत्र में जनगणना
➡मैनपुरी, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ट्रैफ़िक पुलिस ने 125 वाहनों के किए चालान, 125 वाहनों पर 5.50 लाख का किया जुर्माना, एसपी के निर्देश में चलाया जा रहा अभियान
➡आगरा, NRI के बंद मकान में लाखों की चोरी, दरवाजे की कुंडी काटकर घुसे चोर, जेवर समेत 9 लाख का सामान पार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, थाना एत्मादपुर के छलेसर का मामला
➡इटावा, पुलिस ने नष्ट की 6500 लीटर अवैध शराब, 15 लाख कीमत की अंग्रेजी शराब नष्ट की, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की विनष्टीकरण, थाना सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई
➡कानपुर, पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, जबरन घर से निकालने का आरोप, बर्रा थाना इलाके का पूरा मामला
➡दिल्ली, दिल्ली में शशि थरूर ने हाईकोर्ट का रुख किया, सांसद शशि थरूर ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मांगी, नाम, फोटो और पहचान के दुरुपयोग का आरोप, AI-मॉर्फ्ड और डीपफेक कंटेंट के इस्तेमाल पर चिंता, कई लोगों और अज्ञात व्यक्तियों पर रोक की मांग, मामले पर कल दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई
➡बुलंदशहर, कांग्रेस की किसान-नौजवान बचाओ यात्रा, मेरठ से चलकर बुलंदशहर के खुर्जा पहुंची, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल, कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से की पुष्पवर्षा, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
➡हापुड़, युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद में की आत्महत्या, घर के कमरे में लटका मिला युवक, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला
➡मेरठ, दो पक्षों में जमकर मारपीट पथराव, मामूली विवाद में जमकर हुआ विवाद, हेड कांस्टेबल के घर पर भी पथराव, पथराव,मारपीट से क्षेत्र में अफरा तफ़री, दोनों पक्षों के कई लोग हुए घायल, घटना का LIVE वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मौके पर स्थिति पर काबू की, मुंडाली थाना के अजराडा का मामला
➡संभल, डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च, भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर में घूमे, CCTV कंट्रोल रूम का भी किया निरिक्षण, नगर में नगर वासियों से किया संवाद
➡मेरठ, कार ने 2 छात्राओं को मारी जोरदार टक्कर, कक्षा 12 की दोनों छात्राएं गंभीर घायल, कार मौके पर छोड़ चालक हुआ फरार, पुलिस CCTV खंगालने जांच में जुटी, मेडिकल थाना के कमलापुर रोड की घटना
➡दिल्ली, TMC सांसद महुआ मोइत्रा का एक्स पर पोस्ट, फ्लाइट में उत्पीड़न होने का आरोप लगाया, इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में कर रही थी सफर, 4-6 लोगों पर घूरने, वीडियो बनाने का आरोप, विमान के अंदर सुरक्षा उल्लंघन का आरोप, आरोपियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू से कार्रवाई की मांग
➡दिल्ली, नेता विपक्ष राहुल गांधी कल जाएंगे गुरूग्राम, सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी, एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे राहुल
➡वाराणसी, अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन, 15 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त, 8 बिस्वा बेशकीमती जमीन पर कब्जा मुक्त, भूसा रखकर किया गया था अवैध कब्जा, चकबंदी न्यायालय के फैसले के बाद कार्रवाई, प्रवर्तन दल ने ढहाया अवैध अतिक्रमण, नगर आयुक्त के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, वाराणसी के कंदवा में बड़ा एक्शन
➡वाराणसी, आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 4 महिला शराब तस्करों को किया अरेस्ट, अवैध रूप से तैयार करती थी कच्ची शराब, 125 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तारी, मौके से 15 भट्ठियों को किया गया नष्ट, बड़ागांव थाना के करवल बस्ती का मामला
➡मेरठ, गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा, ट्रेकिवलाइजेशन गन से बेहोश कर पकड़ा, तेंदुए को सुरक्षित निगरानी में रखा गया, मवाना तहसील के मोडकला का मामला
➡बाराबंकी, फतेहपुर तहसील का औचक निरीक्षण, DM ईशान प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण, विभिन्न कार्यालय का लिया जायजा, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर, संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
➡बुलंदशहर, गुलावठी क्षेत्र में गोदाम पर छापामारी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में सरसों का तेल मिला, नूडल्स का स्टॉक भी बरामद किया, पैकेटों पर स्पष्ट नहीं मिली एक्सपायरी डेट, सरसों तेल, नूडल्स के नमूने जांच को भेजे
—————————
शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, KGMU के डॉ. सूर्यकांत को बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी, टीबी ICU राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति के चेयरमैन बने, गंभीर TB मरीजों के लिए तैयार करेंगे SOP-गाइडलाइन, स्वास्थ्य मंत्रालय, NTEP के तहत करेगी समिति काम, मेडिकल कॉलेजों में टीबी ICU व्यवस्था होगी मजबूत, TB उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्यों पर डॉ. सूर्यकांत को सम्मान, KGMU वीसी सोनिया नित्यानन्द ने दी बधाई, ड्रग-रेजिस्टेंट टीबी के क्षेत्र में दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, 500 से ज्यादा TB मरीजों को गोद लेकर कराया उपचार, TB मुक्त भारत मिशन में सूर्यकान्त की अहम भूमिका
➡लखनऊ, राहुल गांधी नागरिकता केस की सुनवाई टली, लखनऊ हाईकोर्ट में आज नहीं हो सकी सुनवाई, एस विग्नेश की तबीयत खराब होने से पेशी नहीं हुई, कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 27 मई तय की
➡लखनऊ, इकाना में उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब, RCB और LSG के बीच खेला जाएगा मुकाबला, स्टेडियम के बाहर RCB समर्थकों की भारी भीड़, विराट कोहली के फैंस का जबरदस्त उत्साह, समर्थकों ने विराट, RCB के समर्थन में की हूटिंग, सुरक्षा के लिए 4 हजार जवानों की तैनाती, RRF, PAC और लोकल पुलिस मोर्चे पर, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए खास इंतजाम, वाहनों के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए
➡मेरठ, पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, तस्कर शाहिद उर्फ भूरा गिरफ्तार, शफीक फरार, तस्कर से 1 पिस्टल, 3 तमंचे, जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी कई जिलों में हथियारों की कर रहा था तस्करी, बिजली बंबा रोड पर हथियार बेचने आया था भूरा, ब्रह्मपुरी थाना इलाके से भूरा की हुई गिरफ्तारी
➡फतेहपुर, जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर डीएम ने लगाई फटकार, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
➡अमेठी, पुलिस ने गांजा आरोपी को पकड़ा, आरोपी से 10 किलो गांजा किया बरामद, बरामद गांजे की कीमत 12 लाख रुपये बताई गई, कब्जे से मोबाइल फोन, प्लेटिना बाइक भी बरामद, पूछताछ में प्रयागराज से गांजा लाने की बात कबूली, थाना गौरीगंज पुलिस ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज
➡कोलकाता, ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, ममता के कालीघाट आवास पर मुलाकात, अभिषेक बनर्जी भी ममता के घर मौजूद
➡महराजगंज, अवैध नशीली दवाओं के साथ दो युवक अरेस्ट, नेपाल ले जाकर बेचे जाने की थी योजना, बाइक पर गत्ते में छुपाकर ले जा रहे थे नेपाल, पूछताछ में तस्करी का खेल हुआ उजागर, 123 बोतलें सिरप, 960 इंजेक्शन बरामद, ड्रग माफियाओं के चेन खंगालने में जुटी पुलिस, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया खुलासा
➡बरेली, स्कूल के कुएं में गिरा कक्षा 6 का छात्र, फिसल कर कुएं में गिरने से छात्र लविश की मौत, छात्र कुएं के पास लगी टंकी में पानी पीने गया था, घटना के बाद परिजनों ने स्कूल में काटा हंगामा, पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा, आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में हुआ हादसा, भुता क्षेत्र के अदिनापुर गांव में स्थित स्कूल
➡सीतापुर, 2 बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में आशाबहू की मौके पर मौत, बाइक सवार बेटा और ननद घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, खैराबाद थाना क्षेत्र के नानकारी में हादसा
➡दिल्ली, पटेल नगर में दो गुटों में खूनी झड़प, फायरिंग में कई लोग घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती, आसपास के CCTV खंगाल रही पुलिस
➡मैनपुरी, भू-माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, चकमार्गों पर अवैध कब्जे से किसान परेशान, DM से की ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायत, मंछना में चकमार्गों पर है अवैध अतिक्रमण, डीएम ने दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश, भोगांव तहसील के ग्राम मंछना का मामला
➡बाराबंकी, ठेकेदार के घर से करोड़ों की चोरी का खुलासा, पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, गिरफ्तार, 5 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जेवरात, नकदी और पिस्टल हुई थी चोरी, आरोपी आकर्ष सिंह ने ही साजिश रची थी, सर्विलांस टीम ने किया मामले का खुलासा, थाना कोतवाली नगर इलाके का मामला
➡फर्रुखाबाद, स्कूल में बच्चों से भरवाया जा रहा पानी, स्कूल टीचर बच्चों को भरवा रहे पानी, हैंड पंप से पानी भरते वीडियो वायरल, ब्लॉक कायमगंज के नरैनामऊ का मामला
➡चित्रकूट, बाबा भरतदास के विरुद्ध खोला मोर्चा, ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा, किया हंगामा, बाबा भरतदास की गिरफ्तारी की मांग की, जिलाधिकारी, एसपी को सौंपा ज्ञापन, आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर का मामला
➡सीतापुर, करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, ट्रांसफार्मर पर काम करते समय हादसा, लाइनमैन के साथ काम करता था संदीप, शटडाउन किए बिना हो रहा था काम, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप, परिवार ने मुआवजा देने की मांग की, नैमिषारण्य थाना के बेलहरी का मामला
➡हापुड़, हिस्ट्रीशीटर राशिद की हत्या का मामला, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, भारी संख्या में कई थानों की पुलिस तैनात, पुरानी रंजिश में की गई थी राशिद की हत्या, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡सोनभद्र, पिकअप की चपेट में आई वृद्ध महिला, मौके पर सुमित्रा देवी की दर्दनाक मौत, पिकअप बैक करते समय हुआ हादसा, ओबरा थाना क्षेत्र की दर्दनाक घटना
➡देहरादून, उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, लूट और ठगी घटना के आरोपियों को दबोचा, लूटकांड का इनामी आरोपी दून से गिरफ्तार, राजस्थान के बांसवाड़ा में लूट की घटना की थी, घटना को अंजाम देकर दून में छापा था आरोपी, अन्य ठगी करने वाले आरोपी को भी दबोचा, आरोपी चिटफंड कंपनी बनाकर करता ठगी, SSP STF अजय सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई
➡मैनपुरी, लेखपाल विक्रम सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप, तहसील घिरोर में तैनात है लेखपाल विक्रम सिंह, दबंगों के नाम पर पट्टा करने का आरोप, आबादी की जमीन पर पट्टा करने का आरोप, मोटी रकम लेकर अपात्र लोगों के किए पट्टे, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग, डीएम ने जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश, राजस्व अधिकारी मामले की जांच में जुटे, तहसील घिरोर के नगला सावज का मामला
➡लखीमपुर, उप निबंधक भानु प्रताप सिंह पर संगीन आरोप, प्रॉपर्टी डीलरों को फायदा पहुंचाने के लगे आरोप, करोड़ों की स्टांप चोरी से प्रॉपर्टी डीलरों को फायदा, बार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच करने की मांग
➡आगरा, प्रधानमंत्री आवास योजना में घूस मांगने का आरोप, ग्राम पंचायत सचिव पर लगे घूस मांगने के आरोप, सैंया ब्लॉक की पंचायत थपेड़ा में तैनात सचिव शंकरलाल, दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर मांगे थे 15 हजार, सचिव का रिश्वत मांगने का ऑडियो हुआ वायरल, जांच में प्रथम दृष्टया सही पाए गए आरोप – CDO, रिपोर्ट के बाद CDO ने सचिव को किया निलंबित, सैंया ब्लॉक की थपैडा ग्राम पंचायत का मामला
————————————————————————————
शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की अपील, जनगणना को लेकर रशीद फिरंगी महली की अपील, जनगणना फार्म सही से भरने की मुसलमानों से अपील, धर्म के कॉलम में इस्लाम, मातृभाषा में उर्दू लिखने की अपील, जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील, सही जानकारी दर्ज करने की मुसलमान से अपील
➡लखनऊ, ललितपुर में नदी में डूबने से 3 की मौत, सीएम ने ललितपुर हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना, अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए, सीएम ने राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश, लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं- सीएम
➡लखनऊ, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का मामला, तस्करी करने वाले 3 सदस्य गिरफ्तार किए गए, यूपी STF ने लाला राम वर्मा को किया अरेस्ट, तौफीक खां, राकेश को बरेली से किया गिरफ्तार, बरेली के शुभाष नगर इलाके से किया गिरफ्तार, बरामद अफीम की कीमत करीब 8.50 लाख रुपये
➡प्रतापगढ़, विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति से विवाद पर फांसी लगाने की चर्चा, नगर पंचायत मांधाता क्षेत्र का मामला
➡कानपुर, पुलिस ने चरस तस्करी करने वाले को पकड़ा, कल्याणपुर पुलिस ने प्रदीप मिश्रा को पकड़ा, अभियुक्त से 495 ग्राम अवैध चरस बरामद, चेकिंग के दौरान साहब नगर निवासी को दबोचा
➡कानपुर, त्रिलोकीनाथ धाम के साधू की पिटाई का मामला, हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अभी भी गिरफ्तार नहीं, सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है अजय, अजय ठाकुर ने साथियों संग साधु को पीटा था, रावतपुर थानाक्षेत्र के केशवपुरम इलाके का मामला
➡सहारनपुर, सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 2131 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को चेक किए वितरित
➡जालौन, नशेबाज पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल, नशे में सिपाही पर धमकाने का आरोप, दुकानदारों पर आए दिन रौब झाड़ने का आरोप, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बदायूं, शादी में जा रहे दंपति से गन पॉइंट पर लूटपाट, थाना इस्लामनगर क्षेत्र में लूटपाट, मुकदमा दर्ज, बदमाशों ने चलती बाइक से चाबी निकालकर रोका, तमंचे के बल पर जेवरात, नगदी लूटकर फरार हुए, सोने की चेन, अंगूठी, कुंडल, 15 हजार कैश लूटा, 3 मई की रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र में भी हुई थी लूट, शादी से वापस लौट रहे दंपति के साथ की थी लूटपाट, पीड़ित की तहरीर पर लूट की धाराओं में केस दर्ज हुआ था, 19 अप्रैल को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में भी हुई थी लूट, दोनों घटनाओं की तरह बदमाशों ने दंपति से लूटपाट की थी, पुलिस ने अधिकारियों को गुमराह कर मामले को दबाया था, DIG ने फैजगंज बेहटा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया था, बिसौली कोतवाली पुलिस ने पत्रकारों पर लिख दिया मुकदमा, बिसौली कोतवाली क्षेत्र में लूट की खबर चलान पर मुकदमा, खबर चलाने पर पत्रकारों पर मुकदमे लिख रही बदायूं पुलिस, लगातार हो रही घटनाओं से शादी में जाने से डर रहे लोग
➡आगरा, वंदे भारत ट्रेन में मिले नाश्ते में कीड़ा निकला, वीडियो वायरल के बाद अब IRCTC करेगी जांच, प्रयागराज जा रही वंदे भारत में हुआ था हंगामा, चार दिन पहले वंदे भारत ट्रेन में हंगामा हुआ था, हंगामे, नाश्ते में मिले कीड़े के वीडियो हुए थे वायरल, फ्रेंच फ्राइज के पैकेट में मिली थी मरी हुई मक्खी, मुंबई के परिवार ने रेलवे पर जताई थी नाराजगी, IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा गया पत्र, कैटरिंग ठेकेदार को रेलवे ने जारी किया नोटिस
➡अयोध्या, दुबई से एक माह बाद गांव पहुंचा युवक का शव, मिल्कीपुर के मेंहदी चंदौरा पहुंचा गंगादीन का शव, शाहजाह से लखनऊ एयरपोर्ट लगाया गया शव, सैकड़ों ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 6 अप्रैल को दुबई में हुई थी गंगादीन की मौत
➡दिल्ली, नकली दवाइयां बनाने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, करीब 75 हजार की नकली दवाइयां बरामद, मुख्य आरोपी मणिपुर का रहने वाला बताया गया
➡अलीगढ़, गुंडा वसूली पर ऑटो चालकों का हंगामा, वसूली करने पहुंचे ठेकेदार को घेरा गया, नगर पंचायत में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फिर चालकों से की जा रही अवैध वसूली, थाना इगलास के कस्बे हाथरस रोड का मामला
➡प्रयागराज, किशोरी की हत्या से सनसनी, अगवा कर हत्या की, शव झाड़ियों में फेंका, 20 अप्रैल को युवक बहलाकर ले गया था, किशोरी साथ में गहने, कैश भी ले गई थी, आरोपी अश्मित वर्मा को तलाश रही पुलिस, मऊआइमा की नहर के पास पड़ी मिली लाश
➡मेरठ, दबंगों का वकील के मकान पर अवैध कब्जा, मकान के गेट का ताला तोड़ कर किया कब्जा, वकील का आरोप- हथियार के बल पर कब्जा, कुछ समय पहले वकील ने खरीदा मकान, थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, वकीलों ने SSP से शिकायत कर न्याय मांगना, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी की घटना
➡देहरादून, प्रदेश में डिजिटल जनगणना अभियान शुरू, 25 अप्रैल से शुरू 24 मई तक चलेगी जनगणना, मोबाइल ऐप से की जा रही जनगणना, राज्य को 30 हजार ब्लॉक में बांटा गया, हर ब्लॉक में प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे, आवासीय उपयोग वाले घरों की होगी नंबरिंग, मिश्रित उपयोग वाले भवनों की भी नंबरिंग, जनगणना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर जोर
➡कुशीनगर, फाजिलनगर नगर पंचायत में BJP जीती, उप-चुनाव में BJP के सुनीता शाही जीते, सपा के अवधेश सिंह को 717 वोट से हराया, शत्रुमर्दन शाही की मौत से खाली हुई थी सीट
➡बस्ती, PWD अधिकारियों की लगी ‘क्लास’, BJP विधायक अजय कुमार सिंह ने लगाई क्लास, पूर्व की सरकार, हमारी सरकार में अंतर है- अजय, हमको जनता के पास जाना है- अजय कुमार, जनता हमसे पूछती है विकास के बारे में- अजय, ‘विधायक निधि द्वारा बनाई गई सड़के टूटी है’, उसको दुबारा हम बनवा नहीं सकते- अजय कुमार
➡इटावा, खाद्य विभाग की सैंपलिंग पर बवाल, सैंपलिंग में व्यापारियों और टीम में नोकझोंक, टीम पर 50 हजार वसूली मांगने का आरोप, विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान, व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, इटावा में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर विवाद
➡कानपुर, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3200 करोड़ के फर्जीवाड़े का किया भंडाफोड़, इनामी अपराधी महफूज अली को दबोचा, सेंट जोसेफ स्कूल के पास से किया अरेस्ट, करीब 68 बैंक खातों से अवैध लेनदेन मिला, बैंक लोन, बीमा दिलाने का देता था झांसा, गरीब, मजदूर, अनपढ़ों को बनाता था शिकार, फर्जी तरीके से बनाई तीन फर्जी फर्में, ‘आरती इंटरप्राइजेज’, ‘राजा इंटरप्राइजेज’ फर्म बनाई, ‘अफीसा इंटरप्राइजेज’ नाम से फर्जी फर्में बनाई
➡बलिया, RHEO आजमगढ़ पर लगा घूसखोरी का आरोप, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ पर आरोप, शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने लगाया घूसखोरी का आरोप, वेतन पास करने के लिए घूस की डिमांड का आरोप, प्रति कॉलेज 1 हजार रुपए की डिमांड करने का आरोप, जीपीएफ और एरियर पास करने पर मांगी घूस, शिक्षकों से एक परसेंट की डिमांड करने का आरोप
➡रायबरेली, श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य कथा का आयोजन, 9 व 10 मई को रायबरेली में होगी भव्य कथा, श्री चंद्रगुप्त चैरिट्रेबल ट्रस्ट के बैनर तले कथा, शहर के रिफॉर्म क्लब में कार्यक्रम का आयोजन
————————————————————————————

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस