हल्द्वानी4मई26* बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दलवीर और संजय हुए गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता
बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है
घटना का विवरण
दिनांक 01.05.2026 को वादी विशांत टम्टा निवासी हल्दूचौड़, लालकुआं द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर (UK04AR-5342), जो दिनांक 29.04.2026 को सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने खड़ी की गई थी, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।
उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 142/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें दो संदिग्ध एक स्कूटी (UK06BB-4103 एक्टिवा) से आते दिखाई दिए। एक अभियुक्त द्वारा मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले जाया गया।
सटीक सुरागरसी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दिनांक 03.05.2026 को पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों—
▪️दलवीर सिंह (55 वर्ष), निवासी बिजली कॉलोनी, नानकमत्ता, उधमसिंहनगर
▪️संजय कालरा (38 वर्ष), निवासी आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर, उधमसिंहनगर
को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को नेपाल में बेच दिया गया है।
👉 साथ ही, अभियुक्तों की निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल (बुलेट UK04 AA-4778), जो पूर्व में पंजीकृत एफआईआर संख्या 390/2025 से संबंधित थी, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से बरामद की गई।
बरामदगी:
▫️ मोटरसाइकिल बुलेट (UK04 AA-4778)
▫️घटना में प्रयुक्त स्कूटी (UK06BB-4103 एक्टिवा)
गिरफ्तारी टीम:
▫️ व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर
▫️ उ0नि0 मनमोहन सिंह रौतेला
▫️ हे0कानि0 इसरार नवी (टेक्निकल टीम)
▫️ कानि0 दिनेश नगरकोटी
▫️कानि0 धीरेन्द्र सिंह अधिकारी
▫️कानि0 अनिल टम्टा
▫️कानि0 राजेन्द्र विष्ट
👉 एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर अपराधियों को सख्त संदेश दिया है कि जनपद में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

More Stories
कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*