*बड़ी खबर:
गोरखपुर4मई26*शिक्षामित्रों के मानदेय में 80% की वृद्धि, कल गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे सम्मानित*
*सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया*
*बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल महीने से ही लागू है*
*गोरखपुर/लखनऊ* : उत्तर प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए 5 मई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल (मंगलवार) गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिक्षामित्रों का सम्मान करेंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे !सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुकी है। गोरखपुर के साथ-साथ प्रदेश के सभी जनपदों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि शिक्षामित्रों को सम्मानित करेंगे।
इस निर्णय से बेसिक शिक्षा के 13,597 और समग्र शिक्षा के 1,29,332 शिक्षामित्रों (कुल 1,42,929) को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।योगी सरकार का मानना है कि इस मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों का आर्थिक सशक्तीकरण हुआ है। कल का कार्यक्रम केवल एक औपचारिक शुरुआत नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की नींव मजबूत करने वाले शिक्षामित्रों के प्रति आभार प्रकट करने का एक माध्यम है। बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल महीने से ही लागू है, जिसका भुगतान मई के वेतन के साथ मिलकर आ रहा है।

More Stories
मिर्जापुर ६ मई २६*इफको मिर्जापुर द्वारा नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित
मिर्जापुर 6मई26*एक करोड़ से अधिक लागत वाली लम्बित परियोजनाओ की जिलाधिकारी ने समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी लिया
मिर्जापुर 6मई २६*बाल संरक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण