अयोध्या4मई26*खेल के मैदान और मदरसे के रास्ते पर अतिक्रमण कर किया रास्ता अवरुद्ध
ग्राम प्रधान,मौलाना व ग्रामीणों ने डीएम से रास्ता से अतिक्रमण हटवाने की लगाई गुहार
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली के ग्राम पंचायत भेलसर में खेल मैदान और मदरसा दावतुलहक जाने वाले रास्ते पर अवैध अतिक्रमण कारियों द्दारा किए गए अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी गहरी नाराजगी है।इस सम्बंध में मौलाना शब्बीर नदवी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल अतिक्रमण हटवाकर अवरुद्ध रास्ते को बहाल कराने की मांग की है।
मौलाना व ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 1180 क, 1180 ख और 1455 ख में स्थित यह खेल मैदान न केवल मदरसे के बच्चों बल्कि पूरे गांव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है यहां बच्चे खेलते हैं और सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित होती हैं। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है जिससे स्थिति काफी चिंताजनक बनती जा रही है।
मदरसा के प्रबंधक मौलाना शब्बीर नदवी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण मदरसे तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह से प्रभावित हो गया है और बच्चों को रोज़ मदरसा आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है जिससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ सकता है।उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 20 अप्रैल 2026 को इस मामले को लेकर उपजिलाधिकारी रूदौली को प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्राम प्रधान मोहम्मद अलीम गय्यम,आफताब अनवर,मसूद अहमद सहित तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए और साथ ही जमीन की बाउंड्री कराकर उसे सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में दोबारा रास्ते मे अतिक्रमण न हो सके। उक्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता है तो मदरसे के बच्चों सहित पूरे गांव के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है अब इस मामले को लेकर ग्रमीणों की नजर जिलाधिकारी के अगले कदम पर टिकी है।

More Stories
नई दिल्ली4मई26 दिन सोमवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली4मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)