May 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें

जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें

जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें

[03/05, 23:23] +91 96484 11717: जालौन। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जालौन में एक कैफे संचालक की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां खाने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कैफे संचालक ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की और उसकी जेब से नकदी भी छीन ली। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला नया खण्डेराव निवासी अनिल गुप्ता का पुत्र प्रांजल गुप्ता, जो दिल्ली में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा है, अपने चाचा के एक्सीडेंट की सूचना पर 29 अप्रैल को जालौन आया था। अगले दिन 30 अप्रैल को वह कस्बे के एक कैफे टाउन पर खाना खाने गया था। आरोप है कि खाना खराब होने की शिकायत करने पर कैफे संचालक पुनीत मुगदल व उसके साथियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारपीट कर दी।
पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए और जेब में रखे 400 रुपये भी छीन लिए गए। घटना के समय पीड़ित का पिता बाहर था, लौटने पर बेटे ने पूरी जानकारी दी। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि कैफे संचालक ने खुद को बचाने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी।
बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सच्चाई सामने आई, जिससे कैफे संचालक की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
पीड़ित के पिता ने कोतवाली जालौन में तहरीर देकर आरोपी कैफे संचालक पुनीत मुगदल व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
[03/05, 23:23] +91 96484 11717: जालौन। नगर के चारो अतिक्रमण फैले रहने से लोग जाम के झाम से जूझ रहे है इसको हटाये जाने के लिये लगातार शिकायते की जाती रही है इसके बाबजूद नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने मे सिर्फ औपचारिकता कर इति श्री कर मामले को ठंठे बस्ते मे डाल दिया जाता है नतीजा कि नगर बासी जाम के झाम मे जूझने को मजबूर है। सभासद अन्नू शर्मा, शीला देवी, इकरार राइन, रमाकांत प्रजापति, जयकरन दोहरे, शैलेन्द्र दोहरे, द्वारा एक बार पहले भी अतिक्रमण को हटाये जाने की मांग की थी जिसपर मात्र औपचारिकता के तहत कार्यवाही कर अतिक्रमण को जस के तस छोड दिया जाता है फिर एक बार सभासद अतिक्रमण को लेकर मैदान मे कूदे है तो वही नगर बासी भी अतिक्रमण को लेकर क ई शिकायतें कर चुके है, सभासदो ने बताया कि देवनगर चौराहे से फुटकर सब्जी मंडी होते हुये नत्थू चौराहे, बस स्टैड से झंडा चौराहा होते हुये छोटी माता मंदिर, कोतवाली रोड से काँजी हाउस तथा झंडा चौराहे से छत्रसाल रोड चारो तरफ अतिक्रमण फैला है, तो वही शैलेस रुसिया ने शिकायती पत्र देते हुये बताया कि बैठेगंज बाजार, सब्जी मंडी, पानी की टंकी एवं झंडा चौराहा क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या से लोग बेहाल है। लगातार शिकायतों के बावजूद भी आज तक समस्या का समाधान नही हो सका। सभी ने इस बिकराल समस्या के निस्तारण के लिये उप जिलाधिकारी के दरबार मे गुहार लगाते हुये जाम के झाम से निजात दिलाये जाने की अपील की। सड़क पर ठेला और रेहड़ी संचालकों द्वारा बीच मार्ग में दुकानें लगाए जाने से रास्ते संकरे हो गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से झंडा चौराहा पर हालात बेहद खराब हैं, जहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने बताया कि कई बार जाम इतना गंभीर हो जाता है कि पैदल निकलना भी कठिन हो जाता है, वहीं आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। इससे आम जनता, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप है कि स्थानीय थाना और ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं और समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, झंडा चौराहा पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, ठेला-रेहड़ी संचालकों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
[03/05, 23:24] +91 96484 11717: *कैफे संचालक की दबंगई, युवक से मारपीट कर छीने रुपये — वीडियो वायरल होने पर खुली सच्चाई*
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जालौन में एक कैफे संचालक की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां खाने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कैफे संचालक ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की और उसकी जेब से नकदी भी छीन ली। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Taza Khabar