पीलीभीत2मई26*चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी को करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
पीलीभीत से कृष्ण प्रताप सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक
पीलीभीत— जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से संबद्ध एक इंटर कॉलेज के चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी को करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
आरोप है कि शम्सी ने वेतन बिल और टोकन जनरेशन से जुड़े अपने कार्य का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी बेनिफिशियरी आईडी बनाई और वर्ष 2024 से 2026 के बीच करीब 5 करोड़ रुपये सरकारी खाते से निकाल लिए
जांच में सामने आया है कि गबन की रकम उसने अपनी पत्नियों, साली और सास समेत कुल सात महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की, जिनमें लुबना के खाते में 2.37 करोड़ रुपये, आजरा खान के खाते में 2.12 करोड़ रुपये, फातिमा के खाते में 1.03 करोड़ रुपये, नाहिद के खाते में 95 लाख रुपये, आफिया के खाते में 80 लाख रुपये, परवीन के खाते में 48 लाख रुपये और आशकारा के खाते में 95 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया