May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात, 01 मई 2026*लेबर डे पर KPJ डिस्ट्रीब्यूटर्स में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 70 श्रमिकों का हुआ परीक्षण*

कानपुर देहात, 01 मई 2026*लेबर डे पर KPJ डिस्ट्रीब्यूटर्स में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 70 श्रमिकों का हुआ परीक्षण*

कानपुर देहात, 01 मई 2026*लेबर डे पर KPJ डिस्ट्रीब्यूटर्स में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 70 श्रमिकों का हुआ परीक्षण*

कानपुर देहात: लेबर डे पर KPJ डिस्ट्रीब्यूटर्स में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 70 श्रमिकों का हुआ परीक्षण*

आज ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के गौरवमयी अवसर पर उमरन, रानिया स्थित KPJ डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रांगण में चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया एवं पेर्नोड रिकार्ड इंडिया के संयुक्त प्रयासों से एक दिवसीय ‘श्रमिक मेला’ एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम KPJ डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रबंधक श्री प्रदीप सिंह जी के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान मोबाइल मेडिकल वैन के मेडिकल ऑफिसर डॉ. ऐश्वर्य सिंह ने कुल 70 कर्मचारियों का व्यक्तिगत स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें मोबाईल मेडिकल वैन से नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।
डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य चर्चा के दौरान कर्मचारियों का रक्तचाप (BP), शुगर और एनीमिया (खून की कमी) की जाँच की और ऐसी समस्याओं के प्रति सचेत किया। उन्होंने उचित खान-पान और संतुलित दिनचर्या के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि जागरूकता और सावधानी से ही इन बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री प्रदीप सिंह जी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण हेतु ऐसे आयोजनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।