उन्नाव1मई26*निर्विरोध सम्पन्न हुआ रेड क्रॉस का चुनाव
उन्नाव*निर्विरोध सम्पन्न हुआ रेड क्रॉस का चुनाव
अमित मिश्रा बने सभापति और मनीष सेंगर सचिव
संजय चौहान हुए उप सभापति और हर्ष तिवारी कोषाध्यक्ष
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपदीय शाखा उन्नाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए 10 सदस्यों के बीच 4 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया जिला चिकित्सालय के सभागार में सम्पन्न हुयी। आपसी सहमति के आधार व्यापारी नेता अमित मिश्रा सभापति, संजय सिंह चौहान फौजी उपसभापति, मनीष सिंह सेंगर सचिव और दूसरी बार हर्ष कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए। प्रदेश कमेटी के उपसभापति अमरनाथ मिश्रा ने बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहकर निष्पक्ष और निर्विवाद रूप से चुनाव सम्पन्न कराते हुए सभी के दायित्वों से परिचय कराया। वहीं पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के प्रतिनिधि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट राजीव राज, अवैतनिक सचिव डॉ विवेक गुप्ता व ऐ ओ सर्वेश कुमार सहित सौरभ पोरवाल व राजन ने पूर्ण सुचिता से चुनाव सम्पन्न कराने में अहम भूमिका अदा की। इस मौके पर निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों अशादीन तिवारी, हरिहर प्रसाद दीक्षित, संदीप पांडेय, मोहम्मद सलीम, जटा शंकर तिवारी, शिव चंद्र ने उपस्थित रहकर चारों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। जिला अस्पताल परिसर से निकलने पर चारों पदाधिकारियों को सुरेन्द्र वर्मा साईं, अम्बुज त्रिपाठी, अधिवक्ता आशुतोष अवस्थी, डॉ प्रभात सिन्हा, आशुतोष बाजपेई, चेतन मिश्रा, लक्ष्य निगम, सुधीर सिंह चौहान, आशुतोष मिश्रा, प्रांजुल गुप्ता, उत्कर्ष शुक्ला, आदित्य तिवारी, उमैर अशरफ़ नज़मी, निर्मेश पटेल आदि ने माल्यार्पण कर बधाइयां दीं।

More Stories
लद्दाख J&K 1मई26*पश्मीना को मिलेगी नई पहचान, बनेगा ग्लोबल ब्रांड;
नैनीताल1मई26* टांडा रेंज के जंगल में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, 72 घंटे में तीसरी मौत,
अयोध्या1 मई 26*अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अयोध्या में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ