May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 1मई 26 पूर्णिया पुलिस का 24 घंटे का धमाका: 40 गिरफ्तार,

पूर्णिया बिहार 1मई 26 पूर्णिया पुलिस का 24 घंटे का धमाका: 40 गिरफ्तार,

पूर्णिया बिहार 1मई 26 पूर्णिया पुलिस का 24 घंटे का धमाका: 40 गिरफ्तार, 6.82 लाख का जुर्माना, क्विंटलों स्क्रैप जब्त;

मोहम्मद इरफान कामिल पूर्णिया डिविजन बिहार, यूपी आज तक

*पूर्णियां बिहार।* एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस ने बीते 24 घंटे में अपराधियों की कमर तोड़ दी। 30 अप्रैल को जिले भर में चले विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 40 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा और 6 लाख 82 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला।

*एक दिन की कार्रवाई, बड़े आंकड़े*
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल की कार्रवाई में पुलिस ने गैर-जमानती वारंट में 11, शराब के मामलों में 14 और अन्य कांडों में 14 आरोपियों को दबोचा। हत्या के एक मामले में भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

*वाहन चेकिंग से खजाना भरा*
सघन वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने नियम तोड़ने वालों से 6,82,500 रुपये का जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में जमा कराया।

*स्क्रैप माफिया पर शिकंजा, क्विंटलों माल बरामद*
इस दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी स्क्रैप माफियाओं के खिलाफ मिली। छापेमारी में पुलिस ने 105 किलो स्क्रैप कॉपर, 65 किलो कॉपर तार, 30 किलो मिक्स स्क्रैप, 20 किलो अन्य स्क्रैप और 15 किलो स्क्रैप बर्तन बरामद किए। इसके अलावा 2 स्क्रैप रेडिएटर, 1 मोटरसाइकिल, 1 मैजिक गाड़ी, 4 मोबाइल, 3 बंडल रसीद के साथ-साथ कांसा-पीतल के बर्तन भी जब्त किए गए।

*एसपी का सख्त संदेश*
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूर्णिया पुलिस का जीरो टॉलरेंस जारी रहेगा। शराब, हथियार और स्क्रैप माफिया को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता बेफिक्र रहे, पूर्णिया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Taza Khabar