प्रतापगढ़1मई26*अनाप शनाप शौकों के चलते राह भटकते युवाओं से बिगड़ रहा है सामाजिक परिवेश…
प्रतापगढ़*हर माता पिता अपने परिवार बच्चों की परवरिश में किसी भी हद तक जाकर उनकी हर जायज ख्वाहिशों को पूरा करने का प्रयास करता है…
लेकिन तेजी से बदल रहा सामाजिक परिवेश अब धीरे धीरे युवाओं की मानसिकता पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है।
अनाप शनाप शौकों के चलते बढ़े खर्च को पूरा करने के लिए युवा राह भटक रहा है।
परिजनों के पास पैसा कमाने और जीवन की आपाधापी से फुर्सत ही नहीं है कि वह अपने बच्चों के साथ वक्त गुजार कर उनकी कमियां और अच्छाईयां समझ सके।
गड़वारा बाजार में बर्तन की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने जब खुलासा किया तो घटना के आरोपियों के नाम सुन लोग सन्न रहे गए।
घटना को अंजाम देने का मुख्य आरोपी जो उमेश जायसवाल की दुकान के बगल अच्छी खासी गारमेंट की दुकान है उनका पड़ोसी ही निकला।
अंतू थाना क्षेत्र के डूहिया निवासी पीयूष मिश्रा पुत्र सुशील कुमार मिश्रा है।
पिता नामी गिरामी लेखपाल हैं, बेटे के शौक पूरा करने के लिए उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी।
लेकिन बेटे की कमियों पर निगाह रखने के लिए उन्हें फुर्सत नहीं थी।
नतीजा यह हुआ कि बेटे के शौक अरबी शेखों की तरह से हो गए।
अब जब परिणाम आया तो बात प्रतिष्ठा की आ गई।
बात यही नहीं रूकी इस घटना में शामिल दो और सगे भाईयों कार्तिक तिवारी गणेश तिवारी इन बाल अपचारियों का ब्रेन वाश करके उन्हें भटकाया गया।
कुल मिलाकर अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा चौकी पुलिस ने इस घटना का सटीक अनावरण करके चोरी किए गए अधिकांश वर्तनों को बरामद कर लिया है।
लेकिन जो बड़ा सवाल इस घटना ने छोड़ दिया है वह सभी के लिए चिंताएं बढ़ाने वाला है।

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य