कौशाम्बी30अप्रैल26*अझुवा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सर्विस रोड से हटाए गए ठेले-खोमचे*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा में गुरुवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगर पंचायत, एनएचआई और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगे ठेले,खोमचे और अवैध कब्जों को हटवाया।यह अभियान सैनी कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में चलाया गया,जिसमें चौकी प्रभारी अझुवा अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। नगर पंचायत के लिपिक राजाराम और मनोज सहित एनएचआई की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा कि यदि दोबारा सर्विस रोड पर कब्जा किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कई स्थानों पर ठेले-खोमचे हटवाए गए,जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।दरअसल,अझुवा हाईवे पर फ्लाईओवर,ओवरब्रिज या बायपास का निर्माण अब तक नहीं हो सका है,जिसके चलते यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। स्थिति को और गंभीर बनाता है सर्विस रोड का बेहद संकरा होना—करीब 10 फुट चौड़ी इस सड़क पर स्थानीय दुकानदारों और ठेला चालकों द्वारा कब्जा कर लिया जाता है,जिससे राहगीरों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पहले भी कई बार हो चुकी है,लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर जस की तस हो जाती है।ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह अभियान स्थायी समाधान बन पाएगा या फिर यह भी केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगा।फिलहाल, प्रशासन की इस कार्रवाई से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है,लेकिन अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि व्यवस्था को स्थायी रूप से कैसे सुधारा जाता है,ताकि आमजन को जाम और अव्यवस्था से निजात मिल सके।
✍️

More Stories
मथुरा 9 अगस्त 26*थाना शेरगढ पुलिस द्वारा घर से चोरी किये गये मोबाइल फोन व 65,000/- रुपये सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई9अगस्त26*सावन में कोतवाल की सराहनीय पहल: कावड़ वाहनों पर लगाए रात्रि रिफ्लेक्टर*
बांदा 9 अगस्त 26*निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप*