May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश01 मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें.............

उत्तर प्रदेश01 मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………….

उत्तर प्रदेश01 मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………….

➡️लखनऊ- यूपी विधानसभा में 3 दिवसीय युवा संसद शुरू, आज से विधानसभा में आयोजन, तीन दिन चलेगा कार्यक्रम,

➡️लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज पीसी, 12.30 बजे सपा कार्यालय पर होगी प्रेस वार्ता,

➡️देवरिया- डिप्टी CMO डॉ. अश्वनी पांडेय पर कार्रवाई का आदेश, AD हेल्थ गोरखपुर ने दिया कार्यमुक्त कर मूल स्थान भेजने का आदेश, CMO डॉ. अनिल गुप्ता ने नहीं किया आदेश का पालन, आदेश पालन न होने से सिस्टम पर उठे सवाल, अवैध निजी अस्पताल चलाने का गंभीर आरोप, ‘यूनिवर्सल हॉस्पिटल’ संचालन का जांच में खुलासा, CMO ने बनाया था अस्पतालों के पंजीयन का नोडल अधिकारी,

➡️आगरा- तीन वारंटियों को पुलिस ने किया अरेस्ट, सभी वारण्टी 2018 से चल रहे थे फरार, हत्या के मामले में सभी आरोपी थे फरार, बाह पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी,

➡️झांसी- पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार, रंगबाजी और झगड़े के दौरान शांति भंग का आरोप, आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश, 5 बिना कागजात की बाइक जब्त, प्रेमनगर क्षेत्र का मामला,

➡️अलीगढ़- इगलास में बारातियों से भरी बस पलटी, 40 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर और कंडक्टर ने पी रखी थी शराब, पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू, मथुरा से अलीगढ़ आई थी बारात,

➡️सहारनपुर- शातिर हथियार तस्कर रवि राणा अरेस्ट, हथियारों का जखीरा बरामद, 2 पिस्टल, 1 तमंचा जब्त, 30 बोर और 32 बोर पिस्टल बरामद, 24 खोखा और 25+ कारतूस मिले, खुराना हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तारी,

➡️अम्बेडकरनगर- अस्पताल में मासूम बच्ची की मौत मामला, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहरीले जंतु के काटने से तबीयत बिगड़ी, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, डॉक्टरों की जांच शुरू,

➡️हापुड़- दर्जनों झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी, बिना पंजीकरण चल रहे थे क्लिनिक, क्लीनिक बंद करने के निर्देश जारी,

➡️अलीगढ़- इंस्टाग्राम कमेंट पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, एक युवक के सीने में गोली लगी, दूसरे के सिर पर हमला, एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी, क्वार्सी क्षेत्र का मामला,

➡️फर्रुखाबाद- रिश्वतखोर कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की घूस लेते दबोचा, घर से गिरफ्तारी, फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया,

➡️बदायूं- आकाशीय बिजली गिरने से युवक घायल, मकान का छज्जा गिरा, वजीरगंज क्षेत्र का मामला,

➡️कुशीनगर- दोनों डिप्टी CM का दौरा आज, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पहुंचेंगे, विधायक पीएन पाठक के घर जाएंगे, वर्मा बुद्ध बिहार में कार्यक्रम,

—————————————