नैनीताल30अप्रैल26*दिनदहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी, लालकुआं की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल” पूर्व में हो चुकी है बाईक चोरी की घटनाएं।
लालकुआं शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी का है, जिसने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-01 निवासी मौसीन खान की मोटरसाइकिल (संख्या UK04AL6526) 29 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:40 बजे पंजाब नेशनल बैंक, लालकुआं के बाहर खड़ी थी। पीड़ित बैंक के अंदर काम से गया था, लेकिन जब वह वापस लौटा तो देखा कि एक अज्ञात चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो रहा है।
मौसीन खान ने तत्परता दिखाते हुए चोर का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से मौके से भागने में सफल रहा। हैरानी की बात यह है कि दिन के समय बैंक जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना हो जाना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
पीड़ित ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही हैं। लोगों ने बैंक और बाजार क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में कितनी सफल होती है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26 भक्ति की गंगा बही रामनगर में*जितेंद्र यादव ने किया श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन*
गोरखपुर12अगस्त26*शिवकुमार तिवारी की नृशंस हत्याकांड के आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
अयोध्या12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें