लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………*
➡ लखनऊ- विधानसभा विशेष सत्र से पहले बैठक, आज विधान मंडल दल की होगी बैठक,BJP, सहयोगी दलों के सदस्य रहेंगे मौजूद,लोकभवन में सुबह 9:30 बजे होगी बैठक,बैठक के बाद 11 बजे शुरू होगा विशेष सत्र.
➡ लखनऊ- ATS को 4 आतंकियों की आज से मिली रिमांड, साकिब, अरबाब, लोकेश,विकास से होगी पूछताछ,कई अहम जानकारियों पर पूछताछ करेगी ATS,चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से हुई थी गिरफ्तारी,
पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर कर रहे थे काम.
➡ लखनऊ-कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी,बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर में अलर्ट ,प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली में भी अलर्ट,वाराणसी, भदोही, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज में अलर्ट,
कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली में अलर्ट, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा में अलर्ट.
➡ लखनऊ- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार किसान की मौके पर मौत,अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर हुआ फरार,इटौंजा थाना क्षेत्र के चांदपुर का मामला.
➡ लखनऊ- त्रिवेणी नगर में 2 पक्षों में मारपीट,कहासुनी के बाद जमकर मारपीट ,मारपीट के दौरान युवक को आई चोट ,अलीगंज क्षेत्र के त्रिवेणी नगर की घटना.
➡ बुलंदशहर-50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी ढेर,ट्रिपल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था जीतू ,
डॉक्टरों ने जीतू सैनी को मृत घोषित किया,मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल,स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर को गोली लगी,हेड कांस्टेबल मोहित मलिक भी घायल,आरोपी के पास से हथियार बरामद,कब्जे से दो पिस्टल, तमंचा, कारतूस बरामद,कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र का मामला.
➡ मिर्जापुर-पुलिस चौकी में पिटे सिपाही, दारोगा,ई-रिक्शा टक्कर के विवाद में बवाल,विवाद में चालक की बेरहमी से पिटाई,मनबढ़ लोगों का पुलिस चौकी पर हमला,चौकी इंचार्ज को अस्पताल में पीटा,सिपाही को चौकी के अंदर मारा,दारोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोचा,मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स,उपद्रवी दबंग मौके से फरार,
पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा,शहर कोतवाली के अस्पताल चौकी का मामला.
➡कुशीनगर-तेज आंधी के बीच घर की दीवार गिरा,मलबे में दबकर प्रमिला गंभीर घायल,इलाज के दौरान प्रमिला की मौत,खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया की घटना.
➡ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,रोड किनारे खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर,
टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त,हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी,सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, जांच जारी.
➡ लखनऊ -दुबग्गा क्षेत्र में DCM ने कार को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार घायल ,
टक्कर के बाद डीसीएम चालक फरार.
➡ लखनऊ- त्रिवेणी नगर में 2 पक्षों में मारपीट,कहासुनी के बाद जमकर मारपीट ,मारपीट के दौरान युवक को आई चोट, अलीगंज क्षेत्र के त्रिवेणी नगर की घटना.
➡ शामली-IPS अजय पाल शर्मा के समर्थन में व्यापारी उतरे,व्यापारियों ने थाने पहुंचकर की शिकायत,
थाने में TMC सांसद के खिलाफ की शिकायत,सांसद पर अश्लील वीडियो वायरल का आरोप,सांसद ने वीडियो में अजय होने का किया दावा,व्यापारियों ने दावे को बताया गलत, किया विरोध,2017 में शामली के SP रह चुके अजय पाल शर्मा,TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर केस दर्ज की मांग.
➡ दिल्ली-सोनिया विहार में महिला की संदिग्ध मौत,परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप,
पति शराब के नशे में करता था मारपीट- परिजन,घटना वाले दिन महिला मां के घर से लौटी थी,घर पहुंचते ही पति ने पिटाई की थी, पिटाई से महिला की मौत का आरोप.
➡ दिल्ली-पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट,‘MP के धार में हादसे की खबर से गहरा दुख’,इस हादसे में कई लोगों की जान गई- पीएम,‘अपनों को खोने वालों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं’,घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना- पीएम,‘PMNRF की ओर से मृतकों को मुआवजे का ऐलान’,‘मृतकों के परिजनों को 2 लाख प्रति व्यक्ति’,घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे- PM.
➡ दिल्ली-लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पोस्ट,MP के धार में सड़क हादसा पर जताया दुख,कई लोगों की दर्दनाक मौत- ओम बिरला,‘पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं’,‘ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें’,‘घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना’.
————————————————————————————

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*