April 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 भामाशाह जयंती पर वैश्य समाज का संकल्प: त्याग और दान की राह पर चलेंगे

पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 भामाशाह जयंती पर वैश्य समाज का संकल्प: त्याग और दान की राह पर चलेंगे

पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 भामाशाह जयंती पर वैश्य समाज का संकल्प: त्याग और दान की राह पर चलेंगे

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया डिविजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह की अगुवाई में शनिवार को मेवाड़ के दानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती श्रद्धा और गर्व के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बमबम साह ने कहा कि 29 अप्रैल 1547 को जन्मे भामाशाह सिर्फ व्यापारी नहीं, राष्ट्रभक्त थे। मुगल आक्रमण के समय जब महाराणा प्रताप आर्थिक संकट में थे, तब भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति समर्पित कर दी। उनके दान से महाराणा प्रताप की 25 हजार सैनिकों वाली सेना का 12 साल तक खर्च चल सका। इसी वजह से इतिहास उन्हें ‘मेवाड़ का महादानी’ कहता है।
बमबम साह ने कहा, “भामाशाह का जीवन हमें सिखाता है कि व्यापार के साथ राष्ट्र सबसे पहले है। उनका त्याग वैश्य समाज के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है। नई पीढ़ी को उनके आदर्श याद दिलाना हमारा कर्तव्य है।”
जयंती समारोह में भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी अमित साह, विजय अग्रवाल, अनिल चौरसिया, महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, राजा कुमार समेत दर्जनों समाजजन मौजूद रहे। सभी ने भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह की दानशीलता और राष्ट्रभक्ति को पाठ्यक्रम में शामिल कराया जाना चाहिए ताकि हर बच्चा उनसे प्रेरणा ले सके।