पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल 26 वादे निभाए सरकार, दागियों को मंत्रिमंडल से दूर रखे: अनिल साहा
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार।* अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री संगठन व पूर्णिया-कोसी-भागलपुर प्रमंडल प्रभारी अनिल कुमार साहा ने केंद्र व बिहार सरकार से आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में स्वच्छ छवि और ईमानदार चेहरों को प्राथमिकता देने की मांग की है।
साहा ने कहा कि चुनाव के समय हर दल परिवारवाद से ऊपर उठने और अपराधमुक्त-भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने का वादा करता है। अब वक्त आ गया है कि सरकार अपने वचन पर खरी उतरे। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता ने सुशासन के नाम पर वोट दिया था। जनता देख रही है कि पिछले चार महीनों से आम लोगों के काम अटके हैं, दफ्तरों में अधिकारी नहीं मिलते और अपराध का ग्राफ चिंताजनक है। ऐसे में जरूरी है कि मंत्रिमंडल में सिर्फ बेदाग, शिक्षित और जनसेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं को जगह मिले।”
साहा ने कहा कि वैश्य समाज बिहार की आबादी का बड़ा हिस्सा है और सबसे अधिक टैक्स देने वाले वर्गों में शामिल है। इसके बावजूद राजनीतिक हिस्सेदारी में समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता। “जो समाज व्यापार से रोजगार देता है, आपदा में सेवा करता है, उसकी अनदेखी ठीक नहीं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने केंद्र और राज्य के शीर्ष नेताओं से आग्रह किया कि मंत्रिमंडल गठन में रिश्तेदारी या सिफारिश की बजाय योग्यता और ईमानदारी को पैमाना बनाया जाए। “अगर फिर से वही पुराने चेहरे और दागी लोग कुर्सी पर बैठे तो जनता माफ नहीं करेगी। वैश्य समाज लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध दर्ज कराएगा,” साहा ने चेताया।
साहा ने यह भी कहा कि सरकार को सिर्फ बयानबाजी से बाहर निकलकर जमीन पर काम दिखाना होगा, तभी सुशासन का दावा सच साबित होगा।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*