भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर29अप्रैल26*दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी की आत्मा की शांति को लेकर आयोजित हुआ शोक सभा*
भागलपुर, दिनांक 29 अप्रैल 2026, 29 अप्रैल 2026 के 2.35 बजे अपराह्न में भागलपुर के समीक्षा भवन में दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी सुलतानगंज श्री कृष्ण भूषण कुमार की दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में इस पीड़ादायक दुःख सहने की असीम शक्ति प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 2 मिनट का शोक सभा का आयोजन किया गया है।
शोक सभा में नगर आयुक्त श्री किशलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राकेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री जनार्दन सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी सहित जिला स्तरीय तमाम पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मचारी गण शामिल थे।
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घटित दुखद घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी, सुल्तानगंज, श्री कृष्ण भूषण कुमार ने अदम्य साहस एवं अद्भुत वीरता का परिचय दिया। नियत परिस्थिति विपरीत होने के बावजूद उन्होंने हथियारबंद तीन हमलावरों का अकेले सामना किया तथा उन्हें रोकने एवं पकड़ने का सराहनीय प्रयास किया।
उनका यह साहसिक कार्य अन्य पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। ऐसे प्रयास ही अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री कुमार एक शांत, सरल एवं कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी थे। विकास कार्यों के प्रति उनकी गहरी रुचि थी तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण उन्हें राज्य स्तर पर भी कई बार सम्मानित किया गया।
इस दुखद घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: