कौशाम्बी28अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा समस्त शाखाओं के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की गई*
*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा दिनांक 28.04.2026 को पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने, मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक शाखा अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण पारदर्शिता,सजगता एवं उत्तरदायित्व के साथ करे। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।बैठक के दौरान कार्यालयी कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए निर्देशित किया किया।

More Stories
लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।
नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*