पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 कुलपति ने खुद उठाई चॉक: परीक्षा में गलती की अब कोई गुंजाइश नहीं*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार ।* स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा के बीच कुलपति की अचानक दस्तक ने पूरे कॉलेज को हिला दिया। मंगलवार सुबह बिना शोर-शराबे के उनका काफिला सीधे पूर्णिया कॉलेज के मेन गेट पर आकर रुका।
कुलपति सीधे परीक्षा हॉल में दाखिल हुए। एक-एक बेंच पर जाकर छात्रों की उत्तर पुस्तिका देखी। तभी उनकी नजर बार-बार हो रही एक गलती पर पड़ी — छात्र रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर उल्टा लिख रहे थे।
बिना देर किए कुलपति ब्लैकबोर्ड के पास पहुंचे। चॉक उठाकर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखते हुए छात्रों को टोका, “बेटा, ये नंबर दाएं से बाएं लिखना है। बाएं से दाएं लिखोगे तो मशीन पढ़ेगी ही नहीं। रिजल्ट पेंडिंग हो जाएगा और जिम्मेदार तुम खुद होगे।”
मौके पर खड़े केंद्राधीक्षक और परीक्षा नियंत्रक को कुलपति ने दो-टूक कहा — अभी इसी वक्त हर कमरे में मुनादी कराओ। एक-एक वीक्षक को बुलाकर यह नियम रटवा दो। मैं दोबारा आऊंगा, एक भी कॉपी गलत भरी मिली तो कार्रवाई तय है।
सीसीटीवी रूम, प्रश्नपत्र की अलमारी और वीक्षकों की हाजिरी रजिस्टर तक कुलपति ने खुद चेक किया। उनके चेहरे पर सख्ती देख पूरा अमला पसीना-पसीना हो गया।
कुलपति ने साफ किया कि नकल तो दूर, छोटी तकनीकी चूक भी बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा की पवित्रता ही विश्वविद्यालय की इज्जत है।
छात्रों के बीच कानाफूसी शुरू हो गई — “पहली बार कोई वीसी ब्लैकबोर्ड पर आकर पढ़ा रहा है।” शिक्षकों ने माना कि कुलपति के इस मास्टरस्ट्रोक ने पूरे सिस्टम को टाइट कर दिया। संदेश साफ है: परीक्षा में लापरवाही = सीधी कार्रवाई।

More Stories
सुल्तानपुर10अगस्त26**सियासत में फिर गरमाया संग्राम *ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने प्रेस वार्ता कर खोला मोर्चा*
हाथरस10अगस्त26*बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद फायर अंदाज में भाजपा को रगड़ते हुए नजर आए
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*