पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *गढ़बनेली बाजार में कसबा पुलिस की दबिश: कोडीन सिरप और नशे की गोलियां बरामद*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णियां बिहार। शराबबंदी वाले बिहार में ‘सूखा नशा’ का कारोबार करने वालों पर कसबा पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। कसबा गढ़बनेली बाजार में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली गोलियां बरामद कीं।
गुप्त सूचना के आधार पर कसबा थाना पुलिस ने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गढ़बनेली बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर और गोदाम में एक साथ दबिश दी। छापे के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सीरप की बोतलें और नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली टेबलेट मिलीं। पुलिस ने मौके से दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के बाद युवा कोडीन सिरप और नशे की गोलियों के आदी हो रहे हैं। यह ‘सूखा नशा’ नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। बरामद दवाओं की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। जल्द ही बड़े सप्लायरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कसबा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और जिले में ऐसे अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*
लखनऊ28अप्रैल26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन*
कौशाम्बी28अप्रैल26*नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने निकाली जन-आक्रोश महिला पदयात्रा*