बांदा28अप्रैल26*स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसान यूनियन की महिलाएं उतरी मैदान में*
युपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है आए दिन लोगों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है बीते दिन बेलन गैंग की सैकड़ो महिलाओं ने स्मार्ट खिलाफ मीटर के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया था और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था । वहीं अब किसान यूनियन की महिलाओं ने भी स्मार्ट मीटर के खिलाफ जंग छेड़ दी है जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में करीब आधा सैकड़ा महिलाएं नारेबाजी करते हुए पहुंची और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों को लूटा और ठगा जा रहा है अधिकारी खुद तो ऐसी में आराम फरमाते हैं और दूसरी तरफ गरीबों के घर में रात में 12:00 बजे घुसकर कूलर पंखा बंद करने की धमकी देते हैं। स्मार्ट मीटर का बिल भरने में लोग असमर्थ हैं विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है जिसे खत्म करना है और पुराने मीटर का चलन एक बार फिर चालू करना है इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़ी तो लड़ी जाएगी।
More Stories
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*