भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर28अप्रैल26*नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में भैया/बहनों का चयन
नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में भैया/बहनों का चयन
दिनांक 28 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी में कक्षा अष्टम के भैया/ बहनों का चयन नेशनल कैडेट कोर एनसीसी के लिए किया गया। भैया बहनों के चयन हेतु नेशनल कैडेट कोर के अधिकारी सी एच एम रणजीत सिंह, हवलदार गुरदीप सिंह, जी सी ए पुष्पा कुमारी, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर सागर कुमार द्वारा किया गया एनसीसी में सम्मिलित होने के लिए कक्षा अष्टम के 80 भैया/बहन शामिल हुए जिसमें 30 भैया एवं 20 बहनों का चयन हुआ।
प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि भैया/बहनों के अंदर व्यक्तित्व विकास ,अनुशासन ,शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता के गुणों का विकास एनसीसी से होगा।भैया/बहनों को शिविरों में भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे व्यवहारिक ज्ञान बढ़ता है।
सी एच एम रणजीत सिंह ने कहा कि एनसीसी के बोनस अंक के आधार पर कॉलेज में नामांकन एवं सेना भर्ती में मदद मिलता है।
इस अवसर पर संजय कुमार मंडल एवं विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी
शशि भूषण मिश्र
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 *दुर्गा पूजा को लेकर पूर्णिया प्रशासन अलर्ट: SDM और SDPO ने देर रात तक किया पंडालों का निरीक्षण*
उत्तराखंड 15 अक्टूबर 26*समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी का पीराने कलियर ज़ोरदार स्वागत किया गया।*
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 *दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी पूर्णिया ने धमदाहा में पंडालों का किया निरीक्षण*