कानपुर नगर 27अप्रैल26*शराबी पुत्र ने पिता को आग से जलाकर हत्या के आरोप में पहुंचा जेल*
कानपुर कमिश्नरेट थाना पनकी के चौकी क्षेत्र पनकी मंदिर धाम में शराबी बेटे की मांग को पूरा न करने पर आग से जलाकर खत्म करने की कोशिश कर फरार होने पर लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौपा
मामला है पनकी मंदिर धाम चौकी क्षेत्र के एल. आई. जी. 23 गंगागंज पनकी कानपुर नगर राघव त्रिपाठी उर्फ सागर शराब का लती है जो घर में आए दिन माता-पिता को परेशान करता रहता है जिस कारण उसने अपना जीवन बर्बाद कर लिया है लोगों के बीच भी उसकी पहचान शराबी की बन चुकी है दिनांक 22 अप्रैल को सायं अपने पिता अनिल त्रिपाठी से शराब पीने के लिए रूपयों की मांग की तो पिता ने रुपए देने से साफ इनकार कर दिया और बताया कि मैं कैंसर का पीड़ित व्यक्ति हो राजाराम हॉस्पिटल में प्राइवेट नौकरी का अपना जीवन यापन कर रहा हूं मेरे पास इतने अधिक रुपए नहीं है जिससे तुम्हें शराब पिलाता रहूं शराब पीना बंद कर दो नहीं तो मैं अपना ही जीवन समाप्त कर लूंगा इतनी ही बात कहने पर बेटा राघव त्रिपाठी आग बबूला हो गया तब पिता अनिल त्रिपाठी ने पास में रखी डीजल की कट्टी को अपने ऊपर उड़ा लिया तभी पास में खड़ा बेटा राघव त्रिपाठी पूर्व सागर ने माचिस की तीली जलाकर पिता के ऊपर फेंक दिया पास में खड़े मौजूद लोगों ने पिता अनिल त्रिपाठी को किसी तरीके से आग के हवाले से बचा लिया इतने में मौका पाकर राघव त्रिपाठी भगाने का प्रयास किया तो लोगों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया परिवार में सभी लोग इसके कृत्यो से तंग थे मां सीमा त्रिपाठी ने बताया कि मेरे पति अनिल त्रिपाठी किसी तरह लोगों ने राजाराम अस्पताल में भर्ती कराया जो लगभग 60% तक जले हुए हैं मां सीमा त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शराबी बेटे राघव त्रिपाठी को कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए अपने पिता की हत्या का प्रयास करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया आजकल ऐसे मामलों की अधिकता बढ़ती जा रही है कलयुगी बेटों के द्वारा माता व पिता को मारपीट कर उनकी अंतिम जीवन शैली समाप्त की जा रही है लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है सरकार का इस और ध्यान देने का आग्रह किया जा रहा है कि ऐसे मामलों पर शीघ्र कार्रवाई कर रोक लगाई जा सके

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत