April 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी26अप्रैल26*गरीब की झोपड़ी में लगी आग दो बकरी बाइक अनाज आदि जलकर हुआ खाक*

कौशाम्बी26अप्रैल26*गरीब की झोपड़ी में लगी आग दो बकरी बाइक अनाज आदि जलकर हुआ खाक*

कौशाम्बी26अप्रैल26*गरीब की झोपड़ी में लगी आग दो बकरी बाइक अनाज आदि जलकर हुआ खाक*

*अग्निकांड की घटना से परिवार के सामने दो जून रोटी के साथ-साथ रहने की भी दिक्कत उत्पन्न हो गई*

*गरीबों के हमदर्द बनने का दावा करने वाले समाज के ठेकेदारों ने गरीब की मदद को अभी तक हाथ नहीं बढ़ाया है*

कौशांबी पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असाढा के फैजीपुर में गरीब की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से रविवार को अचानक आग लग गई है आग लगने की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने हो हल्ला मचाया आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है लेकिन तब तक देर हो चुकी थी इस अग्निकांड में दो बाइक दो बकरी और घर के अंदर रखा कपड़ा बर्तन बिस्तर अनाज नगर रुपए सबकुछ जलकर खाक हो गया गरीब की झोपड़ी भी पूरी तरह से जल गई है जिससे उसके सामने 2 जून रोटी के साथ-साथ रहने की भी समस्याएं आ गई है

जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असाढा के फैजीपुर निवासी मकसूद पुत्र महबूब की झोपडी घर मे रविवार को अचानक आग लग गई झोपड़ी के अंदर उनका लड़का सो रहा था जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली घर परिवार के लोगों ने भाग कर किसी तरह से लड़के को तो बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया आग की विकराल लपटे देखकर लोग परेशान हो उठे जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते-देखते झोपड़ी और घर में रखा सब कुछ जलकर खाक हो गया झोपडी में बधी हुई दो बकरी की जल कर मौके पर मौत हो गई आग में दो बाइक भी जल कर खाक हो गई झोपड़ी में रक्खा अनाज गेहूं कपड़ा बर्तन बिस्तर आलू नगद रुपए आदि समान भी जल कर खाक हो गया अग्निकांड की घटना के बाद परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है 2 जून रोटी के साथ-साथ परिवार के लोगों को रहने की भी दिक्कत उत्पन्न हो गई है गरीबों के हमदर्द बनने का दावा करने वाले समाज के ठेकेदारों ने गरीब की मदद को अभी तक हाथ नहीं बढ़ाया है

 

Taza Khabar