चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
एआईपीएफ ने गैस संकट से शहर से रोजगार कर लोगों को रोजगार देने की उठाई मांग
चंदौली / एआईपीएफ राष्ट्रीय फ्रंट कमेटी सदस्य अजय राय ने कहा किखपत में मार्च महीने में 13 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं सूरत में रेलवे स्टेशनों में मजदूरों की भारी भीड़ घरों की वापसी के लिए उमड़ पड़ी। इसकी वजह एलपीजी संकट बताया जा रहा है। प्राकृतिक गैस का उपयोग करने वाले औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हुआ है, कुछ ईकाईयों के आंशिक/पूर्ण बंदी की खबरें भी आ रही हैं। वैसे इस संकट की वजह अमरीका द्वारा ईरान पर हमला है लेकिन इसमें भारत की विदेश नीति के अंसतुलन का भी बड़ा योगदान है।
जिस तरह मोदी सरकार ने अमरीका से पूरी तरह देश को जोड़ देने और राष्ट्रीय हितों को अमरीकी हितों के अधीन कर दिया है और भारत की विदेश नीति की रणनीतिक स्वायत्तता को कमजोर किया गया है उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अगर इन नीतियों में बदलाव नहीं किया गया तो देश में ऊर्जा संकट के साथ खाद्यान्न संकट भी पैदा होगा। मंहगाई बढ़ रही है। बेकारी में भी इजाफा होगा।
ऐसे में इन नीतिगत प्रश्नों और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा बेहद जरूरी है।
इसी उद्देश्य से 24 अप्रैल को राजेन्द्र भवन नई दिल्ली में रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के तत्वावधान में भारत की विदेश एवं व्यापार नीति और ऊर्जा कृषि खाद्यान्न संकट विषय को लेकर राष्ट्रीय सम्मेलन में हुई चर्चा

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*
मथुरा 25 अप्रैल 26 *डीएम एवम एसएसपी द्वारा होमगार्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण*