कटिहार २५ अप्रैल २६*ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कटिहार, कदवा।
जिला कटिहार के कदवा प्रखंड अंतर्गत जाजा पंचायत के उफरैल गांव वार्ड संख्या 5 में शुक्रवार की संध्या एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिट्टी लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर के डाला से मिट्टी नीचे गिरा रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच करीब तीन से चार वर्ष आयु के दो छोटे बच्चे ट्रैक्टर के चक्के के बीच में चले गए। आसपास मौजूद लोगों की नजर बच्चों पर नहीं पड़ सकी और चालक ने जैसे ही ट्रैक्टर को आगे-पीछे किया, दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चों को दुर्गागंज अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे अपने ननिहाल में रह रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक तेतलिया पंचायत का निवासी बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टर अक्सर तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो ट्रैक्टर जब्त होने और न ही किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि हो सकी थी।
इधर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा गांव में बैठक कर मामले के समाधान का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मृत बच्चों का अंतिम संस्कार किया जा सके। वहीं कुछ ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि गांव में पहले जानवरों की मौत होती थी, लेकिन अब लापरवाही के कारण इंसानों की जान जा रही है और पंचायत प्रतिनिधि मामले को आपसी समझौते से निपटाने में लगे हैं।
यह हादसा संध्या करीब 6 बजे का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। अब देखना यह है कि पदाधिकारी या प्रशासन इसमें क्या कार्रवाई करते हैं। क्योंकि यह लोग जिस आधार पर परमिशन बनाकर लेकर आते हैं उस आधार पर बिल्कुल भी काम नहीं किया जाता निजी कार्य के लिए मिट्टी गिरवा हेतु पोखर बनवाना हेतु ऐसे कई कामों के लिए परमिशन मिलती है ना ही मिट्टी काटकर बेचने के लिए। जैसा कि पहले भी कदवा प्रखंड के मोहम्मदपुर मौजा संजयली मोजा सिकोड़ना जैसे कई जगहों पर कटिहार के माइनिंग इंस्पेक्टर केशव राज अनन्या कुमारी द्वाराकार्रवाई भी हुई है। मगर ऐसे में खनन माफिया अवैध तरीके से खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन और पदाधिकारी से एक ही गुजारिश है। इसे संज्ञान में लेते हुए एक्शन मूड में आए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अप्रैल 26 *पूर्णिया पुलिस का डिजिटल धमाका: 90 मोबाइल बरामद, 24 लाख की मुस्कान वापस*
मुजफ्फर नगर २५ अप्रैल २६*12 घंटे में हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर २५ अप्रैल २६*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त दो और अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।