पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल 26 *वर्दी में रील्स पड़ी महंगी: महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी सस्पेंड, मुख्यालय की SOP का उल्लंघन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णिया बिहार ।* पुलिस की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील्स बनाना महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को भारी पड़ गया। पुलिस मुख्यालय की SOP का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्णिया महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने पहले ही साफ निर्देश जारी किए थे कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में सोशल मीडिया पर रील्स या वीडियो नहीं डालेगा। इसके लिए बाकायदा SOP निर्गत की गई थी। इसके बावजूद महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस वर्दी में रील्स बनाकर डाल रही थीं।
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने कड़ा एक्शन लेते हुए शबाना आजमी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
मुख्यालय के आदेश के बाद जिलेभर के थानों में वर्दी की मर्यादा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*