April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल 26 *गुमशुदा बच्चों की तलाश अब डिजिटल: एसपी स्वीटी सेहरावत ने दिया मिशन वात्सल्य का प्रशिक्षण*

पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल 26 *गुमशुदा बच्चों की तलाश अब डिजिटल: एसपी स्वीटी सेहरावत ने दिया मिशन वात्सल्य का प्रशिक्षण*

पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल 26 *गुमशुदा बच्चों की तलाश अब डिजिटल: एसपी स्वीटी सेहरावत ने दिया मिशन वात्सल्य का प्रशिक्षण*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक पूर्णिया डिविजन बिहार से

*पूर्णिया बिहार ।* गुमशुदा और लापता बच्चों को उनके परिवार से मिलाने के लिए अब पुलिस तकनीक का सहारा लेगी। इसी मकसद से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने ‘मिशन वात्सल्य’ पोर्टल को लेकर जिले के पुलिस पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया।
एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर और बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि भारत सरकार का ‘मिशन वात्सल्य’ पोर्टल लापता बच्चों की ट्रैकिंग, रेस्क्यू और पुनर्वास के लिए बनाया गया है। इस पर हर गुमशुदा बच्चे की एंट्री, फोटो, पहचान चिन्ह और केस की अपडेट रियल टाइम में दर्ज होगी।
प्रशिक्षण में पुलिस अफसरों को पोर्टल पर डेटा अपलोड करने, इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से तालमेल और फॉलो-अप की बारीकियां सिखाई गईं। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि लापता बच्चों के मामले में कोई लापरवाही नहीं चलेगी। हर केस को 24 घंटे के अंदर पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे तस्करी, भिक्षावृत्ति या बाल श्रम के शिकार हो जाते हैं। मिशन वात्सल्य से देशभर की पुलिस एक प्लेटफॉर्म पर आएगी और बच्चों को जल्दी ढूंढना आसान होगा।
एसपी ने सभी थानों को निर्देश दिया कि बीट स्तर पर स्कूल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक जगहों पर जागरूकता अभियान चलाएं। साथ ही आम लोगों से अपील की कि कोई भी लापता बच्चा दिखे तो तुरंत 112 या 1098 पर सूचना दें। यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। इसका मकसद देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों को ट्रैक करना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना है।
‘मिशन वात्सल्य पर एक्शन मोड में पुलिस: एसपी स्वीटी सेहरावत ने दिए गुर, लापता बच्चों की अब होगी डिजिटल खोज’

Taza Khabar