भागलपुर24अप्रैल26*रिक्शाडीह बस स्टैंड में अव्यवस्था, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन ने कुछ माह पहले शहर से बाहर रिक्शाडीह में बस स्टैंड की शुरुआत की थी पहले कोयला डिपो से बिहार, झारखंड और बंगाल जाने वाली बसों का संचालन होता था जिससे शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी।हालांकि रिक्शाडीह बस स्टैंड चालू होने के बाद भी यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिल रहा है बस स्टैंड पर न तो शौचालय की समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है गर्मी के इस मौसम में पूरा परिसर धूल से अटा पड़ा है जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इतना ही नहीं टिकट काउंटर भी अधिकतर समय बंद रहता है जिससे यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी होती है दूर-दराज से आने-जाने वाले लोग खास तौर पर इस अव्यवस्था से जूझ रहे हैं
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बस स्टैंड पर आवश्यक सुविधाएं बहाल की जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*