अयोध्या 22 अप्रैल 26*पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने अग्निपीड़ितों के घर पहुंच कर की आर्थिक मदद
मकानों की मरम्मत व बच्चों की पढ़ाई में सहयोग का भी दिया आश्वासन
भेलसर(अयोध्या)पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने क्षेत्र के आधा दर्जन अग्निपीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।बुधवार को स्वयं रुश्दी मियां ने अपने तमाम समर्थकों के साथ अग्नि पीड़ित दुर्योधन रावत हरचंदपुर,राम समुझ लोधी जहानपुर,लल्लू रावत जहानपुर,मवई गांव के कलीम,अलीम,इस्माइल के घर जाकर दुख व्यक्त किया और आर्थिक मदद भी की।
रुश्दी मियां ने इस मौके पर कहा कि आर्थिक मदद देने का मकसद मेरा यह नहीं है कि हम भविष्य में इस पर राजनीति करें।उन्होंने कहा कि हमेशा राजनीति से हटकर उनका यही प्रयास रहा कि कोई भी पीड़ित वंचित ,शोषित व जरूरत मंद है वह चाहे जिस जाति धर्म का हो उसकी यथा संभव मदद करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।रुश्दी मियां ने कहा कि जरूरत मंद लोगों की मदद करने से मुझे आत्मसंतुष्टि मिलती है।पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने अग्नि पीड़ितों को आर्थिक मदद के साथ साथ उनके मकानों की मरम्मत तथा बच्चों की पढ़ाई का भी ध्यान रखा।अग्निपीड़ित पूर्व विधायक रुश्दी मियां द्वारा दी गई सहायता पर भावुक नजर आ रहे थे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजय दास,सदा शिव,विनय तिवारी,विजय शेखर,राम कृष्ण मिश्रा,हंसराज लोधी,नितिन यदुवंशी,सपा नेता विंध्या सिंह,सुरजीत चौहान,खालिद हुसैन खां, अबसार हुसैन खां,मोहम्मद अहमद खां,तलहा ठाकुर,राजन यादव आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण