April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* वर्दी में रील बनाने वाली महिला थानेदार पर गिरी गाज, SP स्वीटी सहरावत ने किया सस्पेंड*

पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* वर्दी में रील बनाने वाली महिला थानेदार पर गिरी गाज, SP स्वीटी सहरावत ने किया सस्पेंड*

पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* वर्दी में रील बनाने वाली महिला थानेदार पर गिरी गाज, SP स्वीटी सहरावत ने किया सस्पेंड*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

*पूर्णिया बिहार ।* खाकी वर्दी की मर्यादा ताक पर रखकर सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया और लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया।
जानकारी के मुताबिक महिला थाना प्रभारी शबाना आजमी का वर्दी में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस मुख्यालय तक मामला पहुंचा। वर्दी में रील बनाकर पुलिस की छवि धूमिल करने के रवैये को एसपी ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा।
एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि वर्दी जनता की सेवा और कानून व्यवस्था का प्रतीक है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर रील-वीडियो बनाना वर्दी की गरिमा के खिलाफ है। ऐसे कृत्य से विभाग की साख गिरती है। इसलिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तत्काल कार्रवाई की गई है।
निलंबन आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के सभी थानों और ओपी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में रील, टिकटॉक या अन्य मनोरंजन वीडियो नहीं बनाएगा। पकड़े जाने पर सीधी विभागीय कार्रवाई होगी।
एसपी के इस सख्त कदम की आम लोगों और बुद्धिजीवियों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि वर्दी का सम्मान जरूरी है। एसपी स्वीटी सहरावत की कलम से निकले इस आदेश ने पूरे महकमे को साफ संदेश दे दिया है कि अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक शबाना आजमी पुरानी और अनुभवी थाना प्रभारी थीं, लेकिन सोशल मीडिया के क्रेज ने उनके करियर पर दाग लगा दिया। फिलहाल मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
*संदेश साफ है:* वर्दी जिम्मेदारी की पहचान है, शो-ऑफ का जरिया नहीं। SP की कार्रवाई पूरे बिहार पुलिस के लिए मिसाल बन गई है।

Taza Khabar