भागलपुर 22 अप्रैल 26*शरीर पर दर्जनों वार, पेट तक चीरा नवगछिया में दिल दहला देने वाली हत्या*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर नवगछिया थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के सपाहा डुमरी निवासी कैलाश सिंह के रूप में हुई है, जो शादी के बाद से अपने ससुराल रंगरा प्रखंड के साधोपुर गांव में रह रहा था घटना की जानकारी पुलिस को मिली सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है परिजनों के अनुसार,कैलाश सिंह घर से निकला था बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और पत्नी से यह कहकर निकला था कि वह नवगछिया जा रहा है इसके बाद वह वापस नहीं लौटा सुबह उसका शव बरामद किया गया मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म पाए गए हैं हाथ में तीन जगह कट के निशान, कलाई और हथेली पर चार घाव, सिर पर चोट, बाएं कंधे पर बड़ा जख्म और पेट चीरा हुआ था इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने बेरहमी से धारदार हथियार से वार किया हैरानी की बात यह है कि मृतक के पास से रुपए और मोबाइल बरामद हुए हैं, जिससे लूटपाट की आशंका कम जताई जा रही है वहीं, मृतक के कपड़े भी अस्त-व्यस्त अवस्था में पाए गए हैं परिजनों का कहना है कि कैलाश सिंह का किसी से कोई स्पष्ट विवाद नहीं था, हालांकि पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था उसके परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है उसकी शादी को करीब 12 वर्ष हो चुके थे पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

More Stories
रोहतास10जून26*आरपीएफ डेहरी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*
लखनऊ10जून26*उत्तर प्रदेश के #PCS अफ़सर जो #DPC के बाद #IAS बनेंगे !! 📩
लखीमपुर10जून26*ठेकेदार बनकर दुकानदारों से ठगी का आरोप, नकली स्टीकर लगाकर लाखों की धोखाधड़ी!