April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26 ‌महिला आरक्षण बिल पर बवाल: पूर्णिया में

पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26 ‌महिला आरक्षण बिल पर बवाल: पूर्णिया में भाजयुमो-महिला मोर्चा का काला पट्टी मार्च, पप्पू यादव के बयान पर फूटा गुस्सा

पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26 ‌महिला आरक्षण बिल पर बवाल: पूर्णिया में भाजयुमो-महिला मोर्चा का काला पट्टी मार्च, पप्पू यादव के बयान पर फूटा गुस्सा

पूर्णिपूया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट अपआज तक

पूर्णियां बिहार। संसद में पारित नारीशक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और विपक्ष के रुख के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा महिला मोर्चा मंगलवार 22 अप्रैल 2026 को सड़क पर उतर आए। पूर्णिया नगर में महिला कॉलेज से काला पट्टी बांधकर विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। मार्च के दौरान कांग्रेस, टीएमसी समेत विपक्षी दलों पर नारीशक्ति का हक मारने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
मोर्चा का सबसे ज्यादा आक्रोश पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के हालिया बयान को लेकर दिखा। महिला नेताओं ने इसे महिला विरोधी और घटिया सोच का नमूना बताते हुए कहा कि एक सांसद की जुबान से ऐसी बात निकलना पूरे समाज के लिए शर्म की बात है। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि नारी के मान-सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा। पप्पू यादव सार्वजनिक माफी मांगें, वरना आंदोलन को जिले से राज्य स्तर तक ले जाया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सरिता रॉय, भाजपा जिला प्रवक्ता अनिता कुमारी, तारा शाह, वीणा सूद, जिला उपाध्यक्ष आरती जायसवाल, इंदु सिंह, महामंत्री सोनिका पाहूजा, नीतू सिंह, पिंकी गुप्ता, पंकज कुमारी, पिंकी सिन्हा, ललिता गुप्ता, वीणा मंडल और रूमा दास ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
युवा मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष मंजीत कुमार, सुदर्शन मिश्रा, सुमित गौतम, महामंत्री रितेश सिंह, विक्की गोश्वामी, सूरज शाह, सत्यम श्रीराम, मोहित भट्ट, संतोष राय, प्रकाश दास, दिलीप ठाकुर, अभ्यम लाल, हरि दास और मिथुन दास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मार्च में शामिल रहे।
मौके पर नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद में महिला आरक्षण बिल को रोकने की हर कोशिश की। सत्ता के लालच में कांग्रेस और सहयोगी दलों ने देश की आधी आबादी के साथ धोखा किया है। भाजपा ने एलान किया कि नारीशक्ति के हक, सुरक्षा और स्वाभिमान की लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी। जब तक हर महिला को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक भाजयुमो और महिला मोर्चा चैन से नहीं बैठेगा।

Taza Khabar