लखनऊ 22 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- पंचायतों में करोड़ों का गबन उजागर, विकास कार्यों के नाम पर हुई हेराफेरी, जिला पंचायत राज अधिकारी का निर्देश, जितेंद्र कुमार गोंड का सख्त कार्रवाई के निर्देश, मामले में 6 सचिवों पर होगी FIR, 2018 से 2020 के बीच की वित्तीय अनियमितताएं, गोसाईगंज ब्लॉक की रतियामऊ पंचायतों में हेराफेरी, कपेरामदारपुर, घुसकर पंचायतों में हुआ बड़ा खेल, माल ब्लॉक के रहटा, नारायनपुर में गड़बड़ी उजागर, माल ब्लॉक सैदापुर में भी भारी गड़बड़ी उजागर, बीकेटी की गोधना, सरसवां और मलिहाबाद भी संदेह में, न तो अभिलेख दिए गए, न ही नोटिस का जवाब, ऑडिट टीम को नहीं सौंपी गई अनुपालन आख्या, वसूली नोटिस का जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई, गबन मानते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश
➡लखनऊ- 32 जिलों में गर्मी, लू की चेतावनी जारी, 25 अप्रैल तक राहत की उम्मीद नहीं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र में अलर्ट, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही में अलर्ट, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ में अलर्ट, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती में अलर्ट, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर में अलर्ट, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी में भी अलर्ट, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर में अलर्ट, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भीषण गर्मी
➡लखनऊ- दुबग्गा में धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग का खेल, पटाखा मंडी के पीछे बिना मानचित्र प्लॉटिंग, 15 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई गई, बिल्डर हारून कुरैशी को LDA का खुला संरक्षण, एलडीए की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित
➡लखनऊ- रिटायर्ड महिला डॉक्टर के साथ साइबर ठगी, जिया सुल्ताना से 7 दिन में 1.5 करोड़ की ठगी, 7 दिन हाउस अरेस्ट कर डेढ़ करोड़ ट्रांसफर कराए, इंस्पेक्टर आकाश शर्मा के नाम से कॉल किया था, आतंकी गतिविधियों में शामिल होना बताया गया, दूसरे व्यक्ति ने NIA अफसर के नाम से धमकाया, शाह नजफ इमामबाड़ा कैंपस में रहती हैं सुल्ताना
➡लखनऊ- IPS प्रवीण कुमार भारत सरकार में इंपैनल, लखनऊ जोन के एडीजी हैं IPS प्रवीण कुमार, उनकी तैनाती का आदेश बाद में जारी होगा
➡गोरखपुर- गेहूं के डंठल में लगी भीषण आग, आग से 3 बच्चों समेत 5 झुलसे, लोगों ने किसी तरह सभी को हटाया, पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल, विधायक, DM, SSP ने अस्पताल पहुंचे, एम्स क्षेत्र के रामूड़िहा गांव का मामला
➡प्रयागराज- पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या, 40 वर्षीय राजू आदिवासी की हत्या, अपने पट्टीदार कृष्णकांत से था विवाद, कृष्णकांत ने 4 साथियों संग बोला हमला, घायल राजू CHC भेजा गया, मृत घोषित, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, यमुनानगर जोन के खीरी क्षेत्र की घटना
➡अलीगढ़- इगलास में दहेज लोभियों ने कराई फजीहत, 5 लाख नहीं मिलने पर दूल्हा शादी से भागा, बारात आई, कैश न मिलने पर दूल्हा फरार, पीड़ित दुल्हन के पिता ने थाने में दी तहरीर, थाना इगलास क्षेत्र के हस्तपुर का मामला
➡बस्ती- भारत समाचार की खबर का असर, कागजों में मृत इशहाक जिंदा साबित, इशहाक के घर पहुंचे लेखपाल, जिम्मेदार, 24 घंटे में पत्रावलियों में जिंदा साबित, मृत घोषित कर दूसरे के नाम हुई थी जमीन, SDM ने खबर का संज्ञान लेकर दिए थे आदेश, सदर तहसील के लालगंज क्षेत्र का मामला
➡प्रयागराज- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज दौरा, दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को आएंगे प्रयागराज, सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पुलिस लाइन पहुंचेंगे, प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बनेंगे, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता, अरैल में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनेंगे, शाम 5 बजे राष्ट्र हनुमंत कथा सुनने जाएंगे उपमुख्यमंत्री, सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे डिप्टी सीएम
➡कानपुर देहात- रानियां में लगातार बढ़ रहा जहरीला संकट, 94% लोग क्रोमियम से प्रभावित, रिपोर्ट में खुलासा, 336 में 315 लोगों में अधिक क्रोमियम मिला, लखनऊ में लोहिया संस्थान की जांच में खुलासा, 6 लोगों में क्रोमियम खतरनाक स्तर से ऊपर, 18 लोगों में मरकरी अधिक पाई गई, NGT ने सरकार से इलाज का ब्योरा मांगा है, क्रोमियम डंप स्थल से अब मोहल्ले प्रभावित
➡बस्ती- भारत समाचार की खबर का असर, 67 साल तक बच्चियों का दाखिला नहीं, शौचालय के अभाव में नहीं हुआ था दाखिला, खबर चलने के बाद हुआ स्पष्टीकरण, स्पष्टीकरण के बाद बच्चियों को मिला दाखिला, नकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी स्कूल का मामला, कलवारी थाना क्षेत्र में स्थित है स्कूल
➡नोएडा- श्रमिकों के अधिकारों का हनन करने पर कार्रवाई, श्रम विभाग ऐसी सभी कंपनियों पर कार्रवाई में जुटा, कंपनियों में श्रमिक सप्लाई करने वाली हैं कंपनी, 25 संविदाकारों के लेबर कॉन्ट्रैक्टर के लाइसेंस निरस्त, श्रमिकों को सरकार की मिलने वाली सुविधाओं की जांच, श्रम विभाग के नोटिस का जवाब नहीं देने पर एक्शन, 25 कंपनियों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है, श्रम विभाग आंदोलन के बाद कंपनियों की जांच में जुटा
➡ललितपुर- मंदिर खुदाई में निकले खजाने का मामला, एसपी ने एएसआई को लिखा पत्र, पीली धातु की ईंटों की जांच को लिखा पत्र, व्यापारी व ठेकेदार सहित कई पर केस, पुलिस द्वारा 13 पीली धातु की ईंटे बरामद, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, तलाश धीमी, तालबेहट क्षेत्र के सुनौरी गांव का मामला
➡मथुरा- पुलिस की बदमाशों के संग मुठभेड़, स्वाट टीम, बलदेव पुलिस की मुठभेड़, हत्या मामले में फरार चल रहे थे आरोपी, बदमाश बृजेश कुमार, विकास घायल, भर्ती, 2 तमंचा, 8 कारतूस और कार हुई बरामद
➡रुद्रप्रयाग- बाबा केदारनाथ धाम के खुले कपाट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद, केदारनाथ धाम में देवलोक सा नजारा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया धाम, पहले दर्शन के लिए भक्तों की भीड़
➡दिल्ली- पहलगाम आतंकी घटना को आज एक साल पूरा, पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं- पीएम, जान गंवाने वालों को भुलाया नहीं जा सकता- पीएम, भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा- पीएम, आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कामयाब नहीं होंगे
➡दिल्ली- पहलगाम आतंकी घटना को आज एक साल पूरा, इजरायल के राजदूत रूवेन अजर ने एक्स पर लिखा, आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ – अजर
➡दिल्ली- टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सदस्य संग मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल, गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की कार्रवाई, शाहबाद डेयरी क्षेत्र में बरवाला में मुठभेड़
➡पश्चिम बंगाल- पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का बयान, 70-80% राजनेता पोर्न देखते हैं – पप्पू यादव, सभी की जांच हो, मेरी भी हो जाए- पप्पू, राजनेता महिलाओं का शोषण करते हैं – पप्पू, 755 राजनेताओं के खिलाफ यौन शोषण के केस- पप्पू, 155 के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए गए – पप्पू
———————————–

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*