बस्ती २२ अप्रैल २६*दारोग़ा की होने वाली पत्नी से प्रॉपर्टी डीलर ने लिए ७ फेरे
बस्ती में दरोगा की शादी के दिन एक प्रॉपर्टी डीलर फिल्मी अंदाज में पहुंचा और उसकी होने वाली दुल्हन के साथ 7 फेरे लिए। दरअसल, जिस युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसका पिछले 5 साल से प्रॉपर्टी डीलर के साथ प्रेम संबंध था।
परिवार वालों ने उसकी शादी दरोगा से तय कर दी। सोमवार को दरोगा बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था। दुल्हन पक्ष ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। मैरिज हॉल सज चुका था।
इसी बीच, प्रेमी को दूल्हे का पता मिल गया। वह दरोगा के घर पहुंच गया। वहां उसने दुल्हन के साथ अपने अफेयर के बारे में दरोगा के पिता को बताया। धमकाया कि बारात लेकर मत जाना।
पूरी बात जानने के बाद दरोगा के परिवार ने शादी तोड़ दी। इसके बाद प्रेमी ने युवती के परिजन से बात की, उन्हें शादी के लिए राजी किया और फिर उसी मंडप में प्रेमिका के साथ शादी कर ली।

More Stories
नई दिल्ली31जुलाई26*युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!
नई दिल्ली31जुलाई26*युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम! 🎯📚
जयपुर31जुलाई26*एक ऐसे अधिकारी जो IPS (IG) रैंक से कल सेवानिवृत हो रहे हैं*