*ब्रेकिंग न्यूज़:
कानपुर नगर २२ अप्रैल २६* शिववराजपुर के दहेलिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी मौके पर*
शिवराजपुर। दहेलिया गांव निवासी 35 वर्षीय मंजू पत्नी चंद किशोर की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

More Stories
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग
मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,
पुणे 26 नवम्बर 26*पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त*