मथुरा 21 अप्रैल 26* सूरसागर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ का नुक्कड़ सभा का आयोजन*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
“संगठन बढाओ,लोकतंत्र बचाओ” सूरसागर ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन बढ़ाओ,लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत पीसीसी द्वारा अधिकृत विधानसभा सूरसागर प्रभारी हरिनारायण चौधरी के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष ओम कार वर्मा के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक मेहरा की अध्यक्षता में रखी गयी ,उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस जनों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी चौधरी ने संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत शहर,ब्लॉक,मंडल स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए जनता के बीच रहकर नुक्कड़ सभाएं कर जनता को बीजेपी की षड्यंत्रकारी बातें, झूठ ओर कांग्रेस पार्टी के बारे में जो गलत भ्रम फैलाया जा रहा है उसको लोगों के बीच में जा कर उजागर करे। लोगों को कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करावे ओर संगठन में नये सदस्यों,युवाओं को जोडने के साथ आने वाले शहर के निगम चुनाव में कांग्रेस के बोर्ड बने इसकी तैयारी का आह्वान किया। इसके साथ ही सभी ने पार्टी के उत्थान के लिए ओर संगठन की मजबूती के लिए अपने अपने सुझाव दिए।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शहर सलीम खान,ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,सुल्तान खान, राधेश्याम खींची,विशाल शर्मा,अकमुद्दीन,पुखराज सांखला,मुकेश चौहान,निसार अहमद,भंवर कड़वा, दिनेश मेघवाल, जगदीश सांखला,रफीक अंसारी, भागीरथ मेघवाल,किशन सेन,प्रदीप पवार,शाहिन खान,मैना पंवार, शशिकांत जोशी,कुसुम दहिया,कौशल्या गहलोत,सराज खान,महेंद्र माथुर, मोइनुद्दीन,आसिफ छड़वा,अब्दुल समद, संतोष परिहार,जाहिद खान प्रताप सिंह राजपुरोहित,सुनील प्रजापत,अली हुसैन कमलेश तंवर,रूप खान,निर्मल बलाई, भंवरलाल कड़वा,दिलीप बोहरा,साजिदा,जाहिद चौहान,जितेंन्द्र मेधवाल,टीकमचंद सांखला,संतोष परिहार,सुनील प्रजापत, जितेंद्र पवार, सुनील सोलंकी,मुराद खान ,सराज खान योगेश गहलोत,असलम खान,लाल सिंह परिहार,रतन सिंह परिहार,आसिफ चंदवा आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
मथुरा 21 अप्रैल 26* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाई जा रहे हो ऑपरेशन दहन*
मथुरा 21 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*