लखीमपुर खीरी 21 अप्रैल 26*जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, आज तापमान 40 डिग्री पार कर 41 डिग्री तक पहुंच गया
लखीमपुर खीरी- जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, आज तापमान 40 डिग्री पार कर 41 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया
बाहर चिलचिलाती धूप, तेज लू और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के चलते हालात ऐसे हैं कि 5 मिनट भी धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया है, दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही लगभग थम सी जा रही है
इसके बावजूद जिले के कई स्कूलों ने अब तक अपने समय में कोई बदलाव नहीं किया है और अभी भी 1:30 से 2 बजे के बीच छुट्टी की जा रही है, जिससे छोटे-बड़े बच्चे तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच घर जाने को मजबूर हैं
इस पूरे मामले में जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक की लापरवाही भी सामने आ रही है, क्योंकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अब तक किसी प्रकार की राहत या समय परिवर्तन का आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसका फायदा स्कूल प्रबंधन उठा रहे हैं

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*