April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 20 अप्रैल26 *संगठन में नई ऊर्जा का संचार: कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल राम का भव्य अभिनंदन*

पूर्णिया बिहार 20 अप्रैल26 *संगठन में नई ऊर्जा का संचार: कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल राम का भव्य अभिनंदन*

पूर्णिया बिहार 20 अप्रैल26 *संगठन में नई ऊर्जा का संचार: कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल राम का भव्य अभिनंदन*

*जिलाध्यक्ष कुमार आदित्य बोले – दलित समाज को जोड़कर बूथ तक पहुंचेगी कांग्रेस*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

*पूर्णिया बिहार ।* जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन का माहौल सोमवार को कांग्रेसमय हो गया, जब अनुसूचित जाति (एस.सी.) प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री अनिल राम जी का पार्टीजनों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र से ऐतिहासिक स्वागत किया।
स्वागत सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुमार आदित्य ने कहा कि अनिल राम जी का संघर्ष और समर्पण किसी से छिपा नहीं है। “अनिल जी जमीनी नेता हैं। गांव-गिरांव में दलित-पिछड़े समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके ऊर्जावान नेतृत्व में एससी प्रकोष्ठ संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा,” श्री आदित्य ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। अनिल राम जी के अध्यक्ष बनने से जिले के दलित, वंचित और शोषित वर्ग की आवाज और बुलंद होगी। जिलाध्यक्ष ने आह्वान किया कि सभी प्रकोष्ठ मिलकर 2026 की राजनीतिक चुनौतियों के लिए अभी से पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन को खड़ा करें।
नवनियुक्त एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल राम ने भावुक होते हुए पार्टी नेतृत्व और सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य जी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। मेरा पहला काम हर गांव-टोले में जाकर बाबा साहब के अनुयायियों को कांग्रेस के झंडे तले एकजुट करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दलित समाज को जागरूक कर कांग्रेस की रीति-नीति घर-घर पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा श्रीमती मुन्नी मरांडी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार एवं डगरुआ प्रखंड अध्यक्ष अफरोज जी ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि अनिल राम जी की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पासवान, इमाम हुसैन, युवा नेता मोहम्मद वसीम, रिजवान, सुनीता हासदा, बीवी मिन्हाज बेगम, नीतू झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव ने किया। अंत में सभी ने हाथ उठाकर कांग्रेस को जिले में फिर से नंबर वन बनाने का संकल्प लिया।