लखनऊ 20 अप्रैल 26*स्मार्ट मीटर कंपनियों के भुगतान पर तत्काल रोक*
लखनऊ – ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनियों के भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट मीटर के कामों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जब तक उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत संतुष्टि न हो जाए तब तक भुगतान न किया जाए।
मंत्री रविवार को मीटर लगाने वाली कंपनियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीटर कनेक्शन समय से नहीं जोड़े जा रहे। कंपनियों को उपभोक्ताओं से कोई लेना-देना नहीं है। परेशानी हमें सुननी पड़ती है, लिहाजा इनका भुगतान रोक दें। मंत्री ने कहा कि कंपनियों ने ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की कि उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान के बाद तत्काल कनेक्शन जुड़ जाए। मीटर काटने,जोड़ने का पूरा काम मीटर लगाने वाली कंपनियों के पास है। इनके बैठने का प्रबंध हमारे मुख्य अभियंता के आसपास किया जाए।

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष