रोहतास 18 अप्रैल 26*बैंक डकैती कर भाग रहे एक अपराधी को 15 लाख 22 हजार नगद 61.77 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ किया गिरफ्तार ।*
मध्य प्रदेश बैंक डकैती का अभियुक्त बिहार के डेहरी में गिरफ्तार रेल प्रहरी आपरेशन के तहत मध्य प्रदेश बैंक डकैती का अभियुक्त चढ़ा आरपीएफ हत्थे।
___________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
दिनांक 18.04.2026 को निरीक्षक प्रभारी डेहरी ऑन सोन राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार साथ सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी,सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास आरक्षी संतोष कुमार डेहरी, आरक्षी आलोक कुमार शर्मा सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन एवं राजकीय रेल थाना डेहरी आंन सोन की थानाध्यक्ष शाहिदा खातून एवं महिला सिपाही ज्योति कुमारी द्वारा गाड़ी संख्या-13349 अप के एस्कॉर्ट पार्टी आरक्षी मोहम्मद नाजिम खान एवं आरक्षी उमाकांत दोनों रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नबीनगर की सूचना एवं सहयोग से एक व्यक्ति जिसका नाम कमलेश कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता- इंगलेश प्रसाद ग्राम- गोवाल बीघा थाना- हिलसा जिला – नालंदा (बिहार) को नगद 15 लाख 22 हजार रुपए एवं लगभग 61.770 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ एवं इंटेरोगेशन के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति कमलेश कुमार द्वारा कबूल किया गया है कि बरामद कैश एवं ज्वेलरी अन्य चार व्यक्ति नन्हकी उम्र करीब 21 वर्ष,पंकज उम्र करीब 23 वर्ष, छोटू उम्र करीब 19 वर्ष,राजेश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष के साथ मिलकर बैढन,सिंगरौली(मध्य प्रदेश) स्थित किसी बैंक ऑफ महाराष्ट्र से डकैती करके ला रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति ने यह भी बताया कि बरामद कैश एवं ज्वेलरी मेरा तथा नन्हकी का हिस्सा है। अन्य रुपया एवं ज्वेलरी पंकज, छोटू एवं राजेश के पास है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक/ सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से समन्वय करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। तथा,गिरफ्तार व्यक्ति एवं जप्त नगद राशि कुल 15 लाख 22 हजार रुपए एवं लगभग 61.770 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी को सभी कागजात के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी/बैढ़न, जिला – सिंगरौली (मध्य प्रदेश)को सुपुर्द किया गया l

More Stories
पूर्णिया बिहार18अप्रैल26 *पूर्णिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: 88.37% मतदान, 77 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद*
पूर्णिया बिहार 18 अप्रैल 26 *एसपी ने किया यातायात थाने का निरीक्षण: ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश*
पूर्णिया बिहार 18 अप्रैल 26 *डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में दधीचि देहदान समिति का क्षेत्रीय सम्मेलन पूर्णिया में: