पूर्णिया बिहार 18 अप्रैल 26 *डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में दधीचि देहदान समिति का क्षेत्रीय सम्मेलन पूर्णिया में:
*पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट | यूपी आज तक*
पूर्णियां बिहार : सभी नेत्र वीरों को सादर नमस्कार। दधीचि देहदान समिति की प्रदेश कमेटी द्वारा क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन पूर्णिया में करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। यह समाचार हम सभी सदस्यों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
उक्त जानकारी मां पंचा देवी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. ए के गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल के संगठित नेत्रवीर एक मंच पर एकत्र होंगे। नेत्रदान-जनजागरण की अलख कोसी-सीमांचल से पूरे बिहार तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
सम्मेलन की सफलता के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा अर्पित करने के उद्देश्य से आगामी 19 अप्रैल, रविवार को दिन के 3:00 बजे मां पंचा देवी अस्पताल के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता करेंगे।
समिति की ओर से सभी नेत्र वीरों से विनम्र आग्रह किया गया है कि वे अपने व्यस्ततम समय से कुछ क्षण निकालकर बैठक में अवश्य पधारें। अपने बहुमूल्य विचार और सुझाव देकर इस महाअभियान को सफल बनाएं।
दधीचि देहदान समिति पूर्णिया का यह प्रयास वाकई सराहनीय और अनुकरणीय है। नेत्रदान जैसा महादान समाज को नई रोशनी देता है।
*निवेदक: दधीचि देहदान समिति, पूर्णिया*

More Stories
रोहतास7जून2026*डेहरी-ऑन-सोन: पार्ट्स दुकानों की मनमानी वसूली से परेशान वाहन मालिक,
कानपुर नगर7जून2026*पनकी पुलिस ने गैरहाजिर चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार*
सुल्तानपुर7जून26*ऐतिहासिक सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्र मण्डल समिति के सेवाभावी सदस्यों द्वारा एक बार फिर साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।