अयोध्या 17 अप्रैल 26*सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी योजना से वंचित न हो : सुभाष चंद
ब्लाक मवई के दो गांव में ग्राम चौपाल आयोजित
भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के ग्राम नौगवाडीह व रेछ गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
ग्राम चौपाल में नोडल अधिकारी के रूप उपस्थित सहायक विकास अधिकारी कृषि सुभाष चंद ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव का कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी योजना से वंचित न हो और अपनी समस्याओं के लिए ब्लाक के चक्कर न लगाना पड़े।इसी लिए ग्राम चौपाल का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को किया जाता है।ग्राम चौपाल में सफाई कर्मी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।इसी प्रकार पंचायत सहायक को लेकर शिकायत की गई।
आरोप है कि पंचायत सहायक पंचायत भवन में बैठती ही नहीं हैं।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परमानंद शुक्ला,पंचायत सचिव राम भवन वर्मा,टी ए प्रभाकर,जंग बहादुर सिंह,दुर्गा बख्श सिंह,पूर्व प्रधान हरिकेश कुमार,सैयद हुसैन,कोटेदार ओहरावादीन आदि उपस्थित थे।ग्राम रेछ में भी ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार दास की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।ग्राम पंचायत अधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि एक मामला जन्म प्रमाण पत्र को लेकर था तथा दूसरा पेंशन से संबंधित था।दोनों मामलों को निस्तारित कर दिया गया।

More Stories
औरंगाबाद17 अप्रैल 26*इंजीनियरिंग छात्रा की पटना में हत्या: बॉयफ्रेंड ने लैपटॉप देने के बहाने रूम में घोंट दिया गला,
सहारनपुर 17 अप्रैल 26*बाल विवाह पर सख्ती, उल्लंघन पर सजा तय: डीएम मनीष बंसल*
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*