बांदा17अप्रैल26*भीषण गर्मी में प्रातः 7.30 से 12.30 तक हो विद्यालयों का संचालन: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर कक्षा 1से 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि प्रदेश सहित बांदा में गर्मी लगातार बढ़ रही है और अब उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।बृहस्पतिवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा है जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसकी खबर अमर उलाला सहित प्रमुख समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित की है। विगत वर्षों में भी बांदा तापमान के मामले में विश्व में स्थान बनाए रहा है। सुबह 11:00 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगती है। जिससे विद्यालयों में बच्चों को उल्टी, दस्त,बेहोशी एवं त्वचा सम्बन्धी बीमारियों आदि की शिकायतें प्राप्त हो रही है। दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में बैठने से गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावक भी विद्यालय भेजने से मना कर रहे हैं। दोपहर 2:00 बजे के बाद छुट्टी होने पर विद्यालय से वापस घर जाते समय छात्रों को अत्यधिक धूप एवं लू (गर्म हवाओं) का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा आगे भी तापमान अधिक बढ़ने की संभावना जताते हुए 11.00 बजे के बाद घरों से न निकलने की अपील की गई है।
अतः जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 से 12:30 बजे तक करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, विनोद कुमार शिवहरे, राजेन्द्र कुमार द्विवेदी,मनोज सिंह, सुरेन्द्रवीर वर्मा, लालबहादुर आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 17 अप्रैल 26*योगी सरकार का जल संरक्षण पर फोकस, स्कूलों में ‘जल पखवाड़ा’ से जनजागरूकता अभियान तेज
भागलपुर17 अप्रैल 26*बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, जिहादी मानसिकता के खिलाफ उठी आवाज*
बस्ती 17 अप्रैल 26*बस्ती में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जिंदा व्यक्ति को सरकारी कागज़ों में मृत घोषित कर दिया गया