हरदोई 16 अप्रैल 26*खेत में खून से लथपथ मिली किशोरी, दुष्कर्म की आशंका से सनसनी
बावन चौकी क्षेत्र में बस स्टॉप के पास घटना, गंभीर हालत में CHC भेजी गई पीड़िता
हरदोई*जनपद के लोनार कोतवाली क्षेत्र की बावन पुलिस चौकी के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बावन बस स्टॉप के पास स्टेट बैंक के पीछे एक खाली खेत में एक अज्ञात किशोरी खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने जब किशोरी को दर्द से कराहते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बावन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार किशोरी गंभीर रूप से घायल थी और उसके कपड़े खून से सने हुए थे। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। फिलहाल किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

More Stories
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7..30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर25जून26*सत्ता के गलियारों में शोर अभी बाकी है,*कहानी अधूरी है, कई किरदारों की बारी अभी बाकी है।*