नई दिल्ली16 अप्रैल 26*जनगणना एवं परिसीमन के पूर्व ही सरकार नारी बंदन शक्ति अधिनियम को नजरन्दाज कर रही है – डिम्पल यादव
नई दिल्ली *सपा सांसद डिंपल यादव ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर कहा, “…सरकार की नीयत पर प्रश्नचिन्ह है क्योंकि जब यह बिल पास हुआ था तब कहा गया था कि पहले जनगणना करवाएंगे और फिर परिसीमन होगा और उसी के आधार पर महिलाओं के लिए क्षेत्र बना पाएंगे लेकिन पहले ही पायदान को नजरअंदाज किया जा रहा है… जिस स्वरूप में इस बिल को लाना चाहिए था उस रूप में इसे नहीं लाया जा रहा है बल्कि मनमुताबिक तरीके से इसे लाया जा रहा है… हमारी मांग है कि हमारे पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिले…”
प्रस्तावित परिसीमन बिल पर उन्होंने कहा, “…कहीं न कहीं जो छोटे प्रांत है, दक्षिण भारत के राज्य हैं उनका वर्चस्व घटेगा… इनकी जो भूमिका सरकार बनाने में या अपने राज्यों में फंड पहुंचाने में, कही न कही उसे भी क्षति पहुंचेगी।”

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात,
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*