June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 22 जनवरी *सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि*

औरैया 22 जनवरी *सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि*

औरैया 22 जनवरी *सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि*

*औरैया।* ककोर मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी के साथ मनाई गई।पदाधिकारियों ने श्री मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही लोहिया जी की कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
प्रखर समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय ककोर में मनाई गयी। इस आयोजन में पार्टी जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के अलावा अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी समाज के पथ पर दर्शक रही है हम सभी को उनके कृतित्व व्यक्तित्व से सीख लेने की महती आवश्यकता है। इसी तरह से जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि जनेश्वर मिश्र सच्चे अर्थों में समाजवादी चिंतक रहे हैं। उन्होंने समाज हित में बहुत ही अग्रणीय कार्य किए हैं जिन्हें कदापि भुलाया नहीं जा सकता है। इसी प्रकार से जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि छोटे लोहिया कहें जाने वाले जनेश्वर मिश्र का जीवन भी सादगी पूर्ण रहा है उन्होंने समाज के हर वर्ग को जागरूक करने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किया। इसके साथ ही उन्होंने गरीब , मजलूम व असहाय लोगों की आवाज को भी बुलंद किया। श्री मिश्र की विचारधारा से सपा संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव बहुत ही प्रभावित रहे है। वहीं औरैया विधानसभा क्षेत्र 204 से पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने भी मिश्र जीके कृतित्व व्यक्तित्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इसके साथ ही उनके योगदान पर चर्चा की है। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा अनूप मुखिया, हिमांशु पाल , ऋषभ त्रिपाठी, कल्लू जल्हूपुर, दाऊद अख्तर, विपिन प्रधान, शिवेंद्र प्रधान, राजेश राजपूत, राजन सिंह, पिंकू फ़ौजी व मीडिया प्रभारी अमित यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.