महोबा 15 अप्रैल 26*डा अंबेडकर की जयती पर लहराया नीला परचम,भाजपाइयों ने भी जन नायक को याद किया।
देर शाम तक चली शोभा यात्रा में हजारों अनुयायियों की भीड़ उमड़ी
महोबा से अजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
फोटो,,,,,

महोबा। सविधान रचयिता डा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले भर के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । महोबा,चरखारी , कबरई ,कुलपहाड़ , बेलाताल, पनवाड़ी ,अजनर श्री नगर ,खन्ना , और खरेला नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भव्य शोभा यात्रा निकाल कर बाबा साहेब के अनुयायियों ने उनके आदर्शो को याद करते हुए गली गली नीला परचम लहरा कर उनके अनुकरणीय कार्यों और आदर्श प्रेरणा स्रोत संदेश के ढोल बाजा डी जे की धुन पर शिरकते हुए खूब नारे लगाए।
नगर खरेला में रविदास मंदिर परिसर में स्थित अबेडकर प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर कर नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभारंभ कराया। डी जे और ढोल ताशे के धुन पर थिरकते उनके सैकड़ों अनुयायि बाबा साहेब अबेडकर के आदर्शो और समाज जागरूकता के नारे लगाते हुए चल रहे थे। मुख्य बाजार से होकर शनिचरी बाजार होकर बस स्टैंड बाई पास मुख्य सड़क से हो कर देर शाम रविदास मंदिर परिसर पर संपन्न हुई। मंदिर स्थल पर आयोजित विचार गोष्ठी में डा भीमराव अंबेडकर के आदर्शो और दबे कुचले वंचित समाज को हक और अधिकार दिलाने के लिए सबिधानिक अधिकार दिलाने के पक्षधर डा अबेडकर को समाज का प्रेरणा स्रोत महापुरुष बताया गया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट संवेद्र भास्कर , भीमराव अंबेडकर, भगीरथ अहिरवार , विजय चंद्र , सत्तादीन, डा अरुणकुमार , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धगोपाल अहिरवार , वी के वर्मा सहित कई महिलाएं और समाजसेवी शामिल रहे। यही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता और मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब को फूल माला पहनाकर कर उन्हें नमन किया। ग्राम ऐचाना, बराए में कबरई ब्लाक प्रमुख अवनीन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह और पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ग्राम पूपवारा में पूर्व प्रधान भगवानदास वर्मा की मौजूदगी में डा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई और विचार गोष्ठी हुई। पहली बार भव्य आयोजनों को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की फौज सुरक्षा व्यवस्था में चप्पे चप्पे पर लगी दिखाई दी।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **